कोरोना निगरानी समिति बनाए जाने की खबरों को गृह मंत्रालय ने बताया गलत, कहा- ये फेक न्यूज

नई दिल्ली। गृह मंत्रालय ने उन खबरों पर सफाई दी, जिनमें कहा गया है कि मंत्रालय ने कोविड-19 पर एक निगरानी समिति बनाई गई है। मंत्रालय की ओर से साफ किया गया है कि इस तरह की कोई कमेटी नहीं बनाई गई है। जो मैसेज और खबरें इसको लेकर चल रहे हैं। उनमें सच्चाई नहीं है, वो पूरी तरह से फर्जी है।

Recommended Video

    COVID-19 Monitoring Committee बनाए जाने की खबरों को Home Ministry ने बताया गलत | वनइंडिया हिंदी
    ad

    गृह मंत्रालय के प्रवक्ता अजय भल्ला ने कहा कि कोरोना वायरस पर गृह मंत्रालय द्वारा ऐसी किसी समिति की गठन नहीं किया गया है। ये पूरी तरह से गलत है, फर्जी समाचारों और अफवाहों से सावधान रहें। दरअसल एक नोटिस वायरल हो रहा है जिसमें दावा किया गया है कि गृह मंत्रालय ने कोरोना के लिए एक निगरानी समिति का गठन किया है। इसमें एक ईमेल एड्रेस भी दिया गया है जिस पर आम जनता अपनी प्रतिक्रिया दे सके। साथ ही कोरोना निगरानी समिति में शामिल लोगों को नाम भी दिए गए थे। अब मंत्रालय ने साफ किया है कि ये एकदम फर्जी है।

    देश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में कई तरह के मैसेज लगातार वायरल हो रहे हैं। इसमें बहुत से फर्जी होते हैं, जिनको जांच लेना जरूरी है। शनिवार को सरकार की ओर से बताया गया है कि बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 27 हजार 114 नए मामले सामने आए और 519 मौतें हुईं। ये पहली बार है जब देश में एक दिन में इतने ज्यादा केस सामने आए हों। देश में संक्रमितों की संख्या अब आठ लाख के पार पहुंच गई है आंकड़ों के मुताबिक, देश में अबतक 8 लाख 20 हजार 916 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं और अब तक 22,123 लोगों की मौत हो चुकी है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+