Ee Sala Cup Namde: IPL फाइनल से पहले विराट कोहली की फोटो व RCB थीम वायरल ट्रेन असली या फर्जी?
RCB Themed Train Fact Check: आईपीएल 2025 के फाइनल का जादू क्रिकेट प्रेमियों के सिर चढ़कर बोल रहा है। आज 3 जून 2025 की शाम 7:30 बजे से रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच खिताबी मुकाबला खेला जाएगा। इससे पहले, सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें भारतीय रेलवे की ट्रेन RCB की थीम में रंगी हुई नजर आ रही है। वनइंडिया हिंदी के फैक्ट चेक में यह तस्वीर AI जनरेटेड पाई गई है।

यह भी पढ़ें- Phalodi Satta Bazar ने किसे बताया IPL 2025 का विजेता? RCB vs PBKS में से कौन रचेगा इतिहास?
वायरल तस्वीर में क्या है?
सोशल मीडिया पर वायरल इस तस्वीर में दो ट्रेनें पूरी तरह से रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की थीम में रंगी दिखाई दे रही हैं। इन पर RCB के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली की तस्वीर भी लगी हुई है। एक ट्रेन पर "RCB Play Bold" लिखा हुआ है। दूसरी पर कन्नड़ भाषा में "Ee Sala Cup Namde" लिखा है, जिसका हिंदी अनुवाद है- "इस साल कप हमारा है।"
सच क्या है? कैसे हुई पड़ताल?
वनइंडिया हिंदी की फैक्ट चेक टीम ने वायरल तस्वीर की सत्यता की जांच शुरू की। सबसे पहले AI से बनी तस्वीरों की पहचान करने वाली वेबसाइट्स Sightengine.com और wasitai.com की मदद ली गई। दोनों वेबसाइट्स ने इस तस्वीर को AI जनरेटेड (कृत्रिम रूप से निर्मित) घोषित किया।

इसके बाद तस्वीर की गहराई से जांच की गई। फोटो पर 'The Rail Pilot' लिखा मिला, जिससे संबंधित सोशल मीडिया अकाउंट्स की तलाश शुरू की गई।फेसबुक पर इसी नाम से एक अकाउंट मिला, जहां यह वायरल तस्वीर नहीं थी, लेकिन एक Instagram अकाउंट का लिंक मिला।

Instagram पर मिला सच
The Rail Pilot नाम के इंस्टाग्राम पेज पर यह तस्वीर चार दिन पहले पोस्ट की गई थी। इसे अब तक 8 लाख 73 हजार 380 लोग लाइक कर चुके हैं। फोटो के कैप्शन में साफ लिखा गया है: "E Sala Cup Namde 🔥 'RCB' Themed Livery Painted over Railways! ♥️ This Picture is Made with AI (ARTIFICIAL INTELLIGENCE) ⚠️" यानी यह तस्वीर AI टेक्नोलॉजी से बनाई गई है, असली नहीं है।
आईपीएल 2025 फाइनल: कौन जीतेगा पहली बार ट्रॉफी?
आईपीएल 2025 का फाइनल आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में RCB और PBKS के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमें अब तक एक भी आईपीएल ट्रॉफी नहीं जीत सकी हैं, जिससे यह मुकाबला बेहद रोमांचक हो गया है। मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा। क्रिकेट प्रेमियों की नजरें इस ऐतिहासिक फाइनल पर टिकी हुई हैं, क्योंकि आज कोई एक टीम अपना पहला आईपीएल खिताब जीतने जा रही है।

Fact Check
दावा
भारतीय ट्रेन को आरसीबी टीम की थीम पर रंगा गया है।
नतीजा
वायरल तस्वीर फर्जी है। भारतीय रेलवे की किसी भी ट्रेन को RCB की थीम पर नहीं रंगा गया है। यह फोटो पूरी तरह से AI जनरेटेड और भ्रामक है।












Click it and Unblock the Notifications