Ram Mandir: अयोध्या में बने हैं 25 हजार हवन कुंड, जानिए क्या है हकीकत?, शेयर करने से पहले रुक जाएंगी उंगलियां
Ram Mandir: उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले में राम मंदिर के उद्घाटन में अब ज्यादा दिन नहीं बचे हैं। सोशल मीडिया पर राम मंदिर को लेकर कई वीडियो वायरल हो रहे हैं और वायरल वीडियो में तरह-तरह के दावे किए जा रहे हैं।
ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि अयोध्या राम मंदिर के उद्घाटन के दौरान 25000 हवन कुंड में हवन होगा। इसके लिए हवन कुंड बनकर तैयार हो चुके हैं।

इस वीडियो को लोगों ने कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किया है। वायरल वीडियो को देखने के बाद वन इंडिया हिंदी के रिपोर्टर ने इसकी पड़ताल की तो सच्चाई कुछ और ही सामने आई। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला?
वायरल वीडियो में क्या दावा किया जा रहा?
दरअसल, सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हुआ है उसमें दावा किया जा रहा है राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के दौरान एक दो नहीं बल्कि 25000 हवन कुंड तैयार किए गए हैं और उन्हें हवन कुंड में आहुति दी जाएगी।
जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है उसमें एक बड़े से मैदान में काफी संख्या में छोटे-छोटे हवन कुंड दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो को राम मंदिर के चाहने वाले लोगों समेत काफी लोगों ने सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर शेयर किया है।
क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?
सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो को ध्यान से देखा गया तो पता चला कि वीडियो में एक व्यक्ति मंदिर की तरफ उंगली दिखा रहा है। वह मंदिर अयोध्या का राम मंदिर नहीं बल्कि वाराणसी के चौबेपुर इलाके में बना स्वर्वेद मंदिर है।
इसके बारे में वरिष्ठ पत्रकार अनुराग तिवारी से बात किया गया तो उन्होंने बताया कि स्वर्वेद मंदिर के उद्घाटन समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए थे। इसी मंदिर के उद्घाटन के दौरान 25000 हवन कुंड बनाए गए थे। वायरल किया गया वीडियो उसी हवन कुंड का है।
इसके अलावा जांच में यह भी पता चला कि स्वर्वेद मंदिर के उद्घाटन समारोह के दौरान बनाए गए हवन कुंड के वीडियो को कई यूजर्स ने शेयर किया है। वायरल वीडियो में वही हवन कुंड दिख रहा है जिसे अयोध्या का बताकर वायरल किया जा रहा है।

Fact Check
दावा
25000 हवन कुंड से होगा, प्रभु श्रीराम जी के मंदीर का उद्धाटन।क्या अलौकिक दृश्य होगा। क्या मनोरम लम्हा होगा। जय श्री राम।
नतीजा
यह वीडियो वाराणसी के स्वर्वेद मंदिर के उद्घाटन के दौरान का है। इसका अयोध्या राम मंदिर से कोई वास्ता नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications