भीड़ के हाथों पर पिट रहे ये वो हेडमास्टर-लेडी टीचर नहीं, जिनका आपत्तिजनक वीडियो वायरल हुआ
Rajasthan Headmaster Lady Teacher: राजस्थान के चित्तौड़गढ़ के गंगवार में गांव सालेरा के सरकारी स्कूल से हेडमास्टर अरविंदनाथ व्यास का लेडी टीचर के साथ आपत्तिजनक वीडियो वारयल होने के बाद मामला सुर्खियों है। अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में दिखाया गया कि एक व्यक्ति की भीड़ द्वारा पिटाई हो रही है, जबकि एक महिला उसे बचाने की कोशिश कर रही है। कुछ लोग दावा कर रहे हैं कि ये वही हेडमास्टर और महिला टीचर हैं, जिनका आपत्तिजनक वीडियो हाल ही में वायरल हुआ था।
Rajasthan Teacher: चित्तौड़गढ़ हेडमास्टर-लेडी टीचर के वायरल वीडियो की सच्चाई
वनइंडिया हिंदी की फैक्ट चेक टीम ने इस वीडियो की सच्चाई को जांचा और पाया कि इसका राजस्थान के चित्तौड़गढ़ के सरकारी स्कूल वीडियो कांड मामले से कोई संबंध नहीं है। इसे चित्तौड़गढ़ के हेडमास्टर और टीचर के मामले से जोड़ना गलत है। यह घटना हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले की है और इसका राजस्थान के किसी भी विवाद से कोई लेना-देना नहीं है।
यह भी पढ़ें- Rajasthan Teacher Video: स्कूल में इश्क लड़ाने वाले टीचर्स की गई नौकरी, DEO को मेल पर किसने भेजा वीडियो?

कैसे पता चला?
वायरल वीडियो के कीफ्रेम्स को रिवर्स सर्च करने पर हमें 20 सितंबर 2024 का एक फेसबुक पोस्ट मिला, जिसमें इस वीडियो को शेयर करते हुए बताया गया था कि यह घटना हमीरपुर जिले के बिझडी बाजार की है। अखबार जनता टाइम्स में इस घटना खबर भी प्रकाशित हुई, जिसकी कटिंग 21 सितंबर 2024 को अखबार के फेसबुक पेज पर भी उपलब्ध है।

हिमाचल प्रदेश की घटना का विवरण
यह घटना हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में हुई थी। बिझडी बाजार में एक कार और स्कूटी के बीच टक्कर के बाद विवाद हो गया। वार्ड के पंचायत सदस्य और उप प्रधान मामले को सुलझाने पहुंचे, लेकिन भीड़ के गुस्से का शिकार हो गए। बाद में पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को स्थानीय पुलिस सहायता केंद्र ले गई। मामले को आपसी समझौते से सुलझा लिया गया, और कोई केस दर्ज नहीं हुआ। वायरल वीडियो के एक अन्य एंगल में लाल यूनिफॉर्म पहने बच्चों को देखा गया, जिनकी शर्ट पर "GSSS Bijhari" लिखा था। यह स्कूल हमीरपुर के बिझडी इलाके में स्थित है। इससे यह स्पष्ट हो गया कि वीडियो का चित्तौड़गढ़ मामले से कोई संबंध नहीं है।
हेडमास्टर व लेडी टीचर को नौकरी से निकाला
राजस्थान शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कड़ा रुख अपनाते हुए सरकारी शिक्षकों को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा, "विद्यालयों में अमर्यादित आचरण करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।" इसके साथ ही, मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। वहीं, शिक्षा मंत्री ने यह भी जानकारी दी कि हेड मास्टर व लेडी टीचर को नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया है।

लेडी टीचर के नाम पर मध्य प्रदेश की मिनी गोलछा की फोटो वायरल
चित्तौड़गढ़ हेड मास्टर व लेडी टीचर वीडियो कांड में एक महिला की सोशल मीडिया पर तस्वीर वायरल हो रही है, जिसे वो लेडी टीचर बताया जा रहा है जबकि वह मध्य प्रदेश की कंटेंट क्रिएटर मिनी गोलछा है। उसका चित्तौड़गडढ़ कांड से कोई लेना-देना नहीं है। लेडी टीचर की फोटो का फैक्ट चेक यहां क्लिक करके पढ़ सकते हैं।
यह भी पढ़ें- Rajasthan Teacher: पता चल गया किसने-कैसे रिकॉर्ड किया प्रिंसिपल-शिक्षिका का वायरल VIDEO?

Fact Check
दावा
राजस्थान के चित्तौड़गढ़ के गंगरार के सरकारी स्कूल के हेड मास्टर और महिला टीचर की अश्लीलता के मामले में लोगों ने जमकर पिटाई की।
नतीजा
दावा झूठा है। वीडियो हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर का है, न कि चित्तौड़गढ़ का।












Click it and Unblock the Notifications