Rajasthan Teacher: यह वो लेडी टीचर नहीं, जिसका आपत्तिजनक वीडियो वायरल हुआ, जानिए कौन हैं मिनी गोलछा?
Rajasthan Teacher: राजस्थान के चितौड़गढ़ जिले के गंगरार इलाके के गांव सालेरा के सरकारी स्कूल से संस्था प्रधान अरविंद व्यास और महिला शिक्षिका का आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। राजस्थान के इस टीचर्स डर्टी पिक्चर कांड में एक महिला की तस्वीर राजस्थान की लेडी टीचर बताकर वायरल करवाई जा रही है, जो गलत है। वो महिला चितौड़गढ़ वाली शिक्षिका नहीं बल्कि मध्य प्रदेश की डिजिटल क्रिएटर मिनी गोलछा की है।
राजस्थान में चित्तौड़गढ़ के सरकारी स्कूल से लेडी टीचर व प्रिंसिपल का वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर इसे लेडी टीचर की तस्वीर बताकर उसके साथ एक शख्स की फोटो भी वायरल करवा रहे हैं। लोग इन्हें ट्रोल कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- Rajasthan Teacher video Viral: स्कूल में डर्टी पिक्चर बनाने वाले प्रिंसिपल व शिक्षिका पर तगड़ा एक्शन

यूजर ने लिखा-भगवान ने इतनी प्यरी सूरत दी और खूबसूरत बनाया...लेकिन
सोशल मीडिया पर मोहम्मद महताज शेख नाम की आईडी से लिखते हैं कि चित्तौड़गढ़ राजस्थान के सरकार स्कूल में प्रिंसिपल, मैडम को कमरे में बुलाकर .... करवा रहा है। इसी तरह से बालू राम गोदारा नाम की आईडी से डिजिटल क्रिएटर की तस्वीर शेयर करते हुए इसे लेडी टीचर बताया और लिखा कि भगवान ने इतनी प्यरी सूरत दी और खूबसूरत बनाया, लेकिन चरित्र इंसान को खुद ही बनाना पड़ता है, जिसमें यह मोहतरमा फेल हो गई। Seema Budh नाम की आईडी से भी कुछ ऐसा ही लिखा गया है।
राजस्थान की लेडी टीचर की वायरल तस्वीर की सच्चाई कैसे पता चली?
राजस्थान की लेडी टीचर की वायरल तस्वीर की सच्चाई का पता लगाने के लिए वनइंडिया हिंदी की टीम ने कीवर्ड और गूगल रिवर्स इमेज सर्च की मदद ली तो सोशल मीडिया एक्स पर अवधेश पारीक की पोस्ट मिली, जिसमें लिखा था कि 'चित्तौड़गढ़ के गंगरार की सरकारी स्कूल में प्रिंसिपल और महिला टीचर के वीडियो मामले में ये महिला टीचर की बताकर जो फोटो वायरल हो रही है यह मिनी गोलछा की फोटो है, जो गलत संदर्भ में वायरल की जा रही है। मिनी गोलछा मध्य प्रदेश के बबाई की रहने वाली है और यूट्यूबर भी हैं।' अवधेश पारीक ने अपनी पोस्ट में राजस्थान पुलिस को टैग करते हुए मामले में संज्ञान लेने व कार्रवाई की मांग की है।

अवधेश पारीक की पोस्ट से राजस्थान की लेडी टीचर वायरल फोटो झूठी होने का संकेत मिलने पर हमने मिनी गोलछा नाम से सोशल मीडिया अकाउंट खंगालने शुरू किए तो इंस्टाग्राम पर minigolchha नाम की आईडी मिली, जिस पर यह वायरल तस्वीर मिली, जो गोलछा ने 1 नवंबर 2024 को अपलोड की थी। मिनी गोलछा ने इसी ड्रेस में कई रील्स भी शेयर कर रखे हैं। अब उसी फोटो को राजस्थान टीचर कांड से जोड़कर वायरल करवाया जा रहा है।
मिनी गोलछा ने वीडियो शेयर कर बताई हकीकत
इसके अलावा खुद मिनी गोलछा ने भी अपने इंस्टाग्राम व Mini Jain के नाम से बने फेसबुक अकाउंट से इस वायरल तस्वीर के बारे में एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने कहा कि "मेरी तस्वीर का मिसयूज किया जा रहा है। लोग अपने व्यूज बढ़ाने के लिए ये कर रहे हैं। मैंने इसपर एक्शन लिया है। मैंने पुलिस और साइबर में इसकी शिकायत की है।" मिनी गोलछा की तस्वीरों पर लोग कमेंट करके उन्हें राजस्थान में उनकी फोटो लेडी टीचर के तौर पर वायरल होने की जानकारी भी दे रहे हैं।

राजस्थान टीचर वायरल वीडियो कांड क्या है?
राजस्थान में चित्तौड़गढ़ के सरकारी स्कूल से एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें संस्था प्रधान अरविंद नाथ व्यास व एक महिला टीचर एक-दूसरे को आंलिगन व किस करते और आपत्तिजनक हरकतें करते रिकॉर्ड हुए। कहा जा रहा है कि यह वीडियो ग्रामीणों ने चुपके से रिकॉर्ड किया। वीडियो वायरल होने के बाद राजस्थान शिक्षा विभाग ने दोनों को नौकरी से हटा दिया।
यह भी पढ़ें- Rajasthan Teacher Video: स्कूल में इश्क लड़ाने वाले टीचर्स की गई नौकरी, DEO को मेल पर किसने भेजा वीडियो?
यह भी पढ़ें- Rajasthan Teacher video Viral: स्कूल में डर्टी पिक्चर बनाने वाले प्रिंसिपल व शिक्षिका पर तगड़ा एक्शन

Fact Check
दावा
दावा-यह तस्वीर राजस्थान चित्तौड़गढ़ की वायरल लेडी टीचर है।
नतीजा
वायरल तस्वीर राजस्थान की महिला टीचर की नहीं बल्कि डिजिटल क्रिएटर मिनी गोलछा की है।












Click it and Unblock the Notifications