Fact Check: दो आतंकियों की गिरफ्तारी के वीडियो की क्या है सच्चाई
नई दिल्ली, 30 अक्टूबर: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल रहा है। इस वीडियो को महाराष्ट्र के अमरावती का बताया जा रहा है। इसे दो आंतिकवादियों की गिरफ्तारी का वीडियो बताया जा रहा है। इस वीडियो को फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर शेयर करते हुए कहा गया है कि दो आतंकी बम लेकर जा रहे थे, तभी पुलिस ने इनको घेर लिया और गिरफ्तार कर लिया। वीडियो को लेकर किया गया दावा फर्जी है।

वीडियो में पुलिस एक बस से मास्क पहने दो लोगों को पकड़ते हुए दिख रही है। इसे शेयर करते हुए लिखा जा रहा है कि महाराष्ट्र के अमरावती मे दो आतंकवादी पकडे गये ये बस मे बम ले कर जा रहे थे, तभी इन को पकड़ा गया। फैक्ट चैक साइट ऑल्ट न्यूज ने बताया है कि वीडियो को लेकर किया गया दावा गलत है।ऑल्ट न्यूज के मुताबिक, परतवाडा पुलिस निरीक्षक एस मानकर ने बताया है कि बस अड्डे से आतंकवादी पकड़ने का कोई मामला नहीं था। बीते हफ्ते परतवाडा ग्रामीण पुलिस ने मॉक ड्रिल की थी। इसका वीडियो कई लोगों ने बनायाऔर फिर मॉक ड्रिल वीडियो को असली बताते हुए इसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। पुलिस ने मॉक ड्रिल को लेकर मीडिया में बात भी थी और स्थानीय मीडिया ने इसे मॉक ड्रिल के तौर पर ही कवर भी किया था।

Fact Check
दावा
अमरावती से दो आतंकियों की गिरफ्तारी का दावा
नतीजा
दावा गलत, ये वीडियो मॉक ड्रिल का












Click it and Unblock the Notifications