Fact Check: क्या डेल्टा वैरिएंट बिना किसी लक्षण के पहुंचाता है नुकसान? जानें सच्चाई

नई दिल्ली, 18 जुलाई: देश ने हाल ही में कोरोना की दूसरी लहर का भयानक सामना किया है। अब कोरोना की संभावित तीसरी लहर से लड़ने के लिए मुस्तैदी के साथ तैयारियां की जा रही है। वहीं कोरोना के कई वैरिएंट्स ने भी सरकार सहित लोगों की चिंता बढ़ी दी है, लेकिन इस बीच हाल ही में सोशल मीडिया पर एक मैसेज वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि डेल्टा वैरिएंट बिना किसी लक्षण के बॉडी को नुकसान पहुंचाता है। क्या है इस वायरल मैसेज की सच्चाई, जानिए...

coronavirus

दरअसल, वायरल मैसेज में कोरोना के डेल्टा वैरिएंट को लेकर कुछ दावे किए गए हैं, जिसमें बताया गया है कि अगर खांसी और फीवर नहीं है, लेकिन थकान, गले में खराश और सिरदर्द है तो ये निमोनिया के सिम्पटम्स हो सकते हैं और यही कारण आगे चलकर कोविड के डेल्टा वैरिएंट के संक्रमण का कारण बन सकते हैं। इसके अलावा वायरल पोस्ट में यह भी दावा किया गया है कि डेल्टा वैरिएंट का शरीर पर कोई लक्षण नहीं दिखता है और इस स्थिति में यह साइलेंट किलर की तरह शरीर को नुकसान पहुंचाता है और मौत का खतरा भी बढ़ा देता है।

इसके अलावा यह भी दावा किया जा रहा है कि कोरोना के डेल्टा वेरिएंट के बिना लक्षण शरीर के कई अंगों को अपनी चपेट में लेता हैं, क्योंकि इसका हमला सीधा इंसान के फेफड़ों पर होता है, इसलिए नाक से लिया गया नमूना नेगेटिव आता है, लेकिन अगर छाती का एक्स-रे लिया जाए तो वायरस के संक्रमण की सही रिपोर्ट पता लग जाती है।

वायरल पोस्ट की सच्चाई

जैसा की आपको पता है कि सोशल मीडिया पर कोरोना वैक्सीन से लेकर कोरोना के इलाज और लक्षणों को लेकर जमकर झूठ परोसा जा रहा हैं। लोग बिना सोचे समझे इन वायरल मैसेज पर विश्वास भी कर लेतें हैं। ऐसे में अगर इस वायरल पोस्ट की सच्चाई की बात करें तो यह पूरी तरह से फेक हैं। भारत सरकार की प्रेस सूचना ब्यूरो (PIB) की वेबसाइट पीआईबी फैक्ट चेक ने सभी दावों को अपनी जांच में फर्जी पाया है। पीआईबी ने ट्वीट करते हुए लिखा क सोशल मीडिया पर वायरल एक मैसेज कोरोना के डेल्टा वायरस के बारे में कई दावे कर रहा है, जो पूरी तरह से झूठे हैं। साथ ही लोगों से अपील करते हुए कहा कि वायरल मैसेज पर गुमराह ना होकर कोरोना से संबंधित प्रामाणिक जानकारी के लिए mohfw.gov.in पर विजिट करें।

Fact Check

दावा

डेल्टा वैरिएंट बिना किसी लक्षण के बॉडी को नुकसान पहुंचाता है।

नतीजा

वायरल मैसेज में किया गया दावा झूठा है।

Rating

Misleading
फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+