Fact Check: केंद्र सरकार दे रही मुफ्त लैपटॉप? जानिए सरकारी लेटर का सच
सोशल मीडिया पर एक लेटर वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि केंद्र सरकार मुफ्त में लैपटॉप बांटने जा रही है।

Fact Check News: मौजूदा दौर डिजिटल है। ऐसे में स्मार्टफोन और लैपटॉप की युवाओं को अधिक जरूरत महसूस होने लगी है। दूसरी तरफ अलग-अलग राज्यों की सरकार भी अपनी योजनाओं के तहत बच्चों को टैबलेट और लैपटॉप बांट रही है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक नोटिस वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि भारत सरकार युवाओं को फ्री में लैपटॉप दे रही है। ऐसे में क्या है इस वायरल लेटर की सच्चाई जानिए...
सरकार दे रही मुफ्त लैपटॉप!
कई राज्यों की सरकार बच्चों को मुफ्त में लैपटॉप और टैबलेट दे रही है, जिससे उनकी पढ़ाई और बेहतर तरीके से हो सके। इस बीच सोशल मीडिया पर एक लेटर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें दावा करते हुए कहा गया है कि प्रधानमंत्री फ्री लैपटॉप स्कीम 2023 के तहत फ्री में लैपटॉप दिए जा रहे हैं।

'प्रधानमंत्री फ्री लैपटॉप स्कीम 2023
लेटर में दावा करते हुए बताया गया है कि शिक्षा मंत्रालय की तरफ से युवाओं को फ्री लैपटॉप दिया जा रहा है। नोटिस में लिखा है कि कक्षा 11, 12, बीए के हर सेमेस्टर के छात्रों को 'प्रधानमंत्री फ्री लैपटॉप स्कीम 2023' के अंतर्गत लैपटॉप दिया जाएगा।
फर्जी निकला सरकारी लेटर
अब इस वायरल लेटर की हकीकत पीआईबी फैक्ट चेक (PIB Fact Check) ने बताई है। पीआईबी फैक्ट चेक ने इसे पूरी तरह से फर्जी करार दिया है। अपने ट्वीट में पीआईबी फैक्ट चेक ने बताया कि वायरल हो रहा मैसेज फेक है। शिक्षा मंत्रालय की ओर से ऐसी किसी भी स्कीम नहीं चलाई जा रही है। इसी के साथ लोगों से इस भ्रामक मैसेज को फॉरवर्ड ना करने की भी अपील की है।

Fact Check
दावा
दावा किया जा रहा है कि सरकार ने मुफ्त लैपटॉप योजना शुरू की है।
नतीजा
पीआईबी फैक्ट ने वायरल लेटर को फर्जी बताया है।












Click it and Unblock the Notifications