Fact Check: क्या मोदी सरकार महिलाओं को दे रही है 52000 रुपये? जानें खबर की सच्चाई
Fact Check: सोशल मीडिया पर फर्जी खबर चलाकर लोगों को गुमराह करने की कोशिश अब भी लगातार जारी है। इसलिए पीआईबी अपने फैक्ट चेक मुहिम से इसपर अंकुश लगाने की कोशिश कर रहा है।

केंद्र सरकार द्वोरों महिलाओं एवं बेटियों के कल्याण के लिए विभिन्न तरह की योजनाएं चलाई जाती हैं। इन योजनाओं का सरकार जोर शोर से प्रचार भी करती है। लेकिन सोशल मीडिया पर लोग इस योजनाओं से संबंधित भ्रामक जानकारी फैलाने का काम कर रहे हैं। इसी क्रम में पीआईबी (PIB) ने अपने फैक्ट चेक के जरिए एक ऐसी झूठी खबर का पर्दाफाश किया है जिसमें बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नारी शक्ति योजना के तहत महिलाओं को 52 हजार रुपये खाते में दिए जाएंगे। आइए जानतें हैं इस खबर की सच्चाई क्या है?
महिलाओं के खातों में 52000 रुपये देने वाली बात फर्जी
पीआईबी(PIB) ने अपने फैक्ट चेक के जरिए बताया है कि प्रधानमंत्री नारी शक्ति योजना के तहत महिलाओं के खाते में 52 हजार रुपये देने की खबर पूरी तरह से फर्जी है। इस खबर का कोई आधार नहीं है। केंद्र सरकार द्वारा इस तरह की कोई योजना नहीं चलाई जा रही है। पीआईबी ने ट्वीट के माध्यम से जानकारी देते हुए लिखा है कि 'Suno Duniya' नामक YouTube चैनल के एक वीडियो में यह दावा किया जा रहा है कि केंद्र सरकार सभी महिलाओं को 'प्रधानमंत्री नारी शक्ति योजना' के तहत ₹52,000 की नकद धनराशि प्रदान कर रही है। यह वीडियो पूरी तरह से फर्जी है। केंद्र सरकार इस तरह की कोई योजना नहीं चला रही है।

Fact Check
दावा
दावा किया जा रहा था कि केंद्र सरकार सभी महिलाओं को 'प्रधानमंत्री नारी शक्ति योजना' के तहत ₹52,000 की नकद धनराशि प्रदान कर रही है।
नतीजा
केंद्र सरकार सभी महिलाओं को 'प्रधानमंत्री नारी शक्ति योजना' के तहत ₹52,000 की नकद धनराशि प्रदान कर रही है। यह खबर पूरी तरह से फर्जी और झूठी है।












Click it and Unblock the Notifications