Fact Check: क्या मामूली फ्लू है कोरोना, नहीं लगाना चाहिए मास्क और वैक्सीन, जानें सच
नई दिल्ली, जुलाई 25: भारत सहित पूरी दुनिया आज कोरोना जैसे घातक वायरस से जंग लड़ रही है। देश ने हाल ही में कोरोना की दूसरी घातक लहर का भयानक सामना किया है। वहीं डब्ल्यूएचओ से लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय भी यह कई बार दोहरा चुका है कि कोरोना से बचाव वैक्सीन सहित मास्क लगाना और सोशल डिस्टेंसिंग रखना है। इन सब के बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें कोरोना का मामूली फ्लू बताकर वैक्सीन से जुड़े कई भ्रामक दावे किए गए हैं। क्या है इस वायरल वीडियो की सच्चाई जानिए...

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक शख्स यह दावा करते हुए बोल रहा है कि कोरोना वायरस एक मामूली फ्लू है। शख्स कह रहा है कि मास्क नहीं लगाना है, सोशल डिस्टेंसिंग नहीं रखनी है साथ ही वैक्सीन भी नहीं लगवानी है। इस वैक्सीन से काफी लोग मर रहे हैं। ऐसे में अगर इस वायरल पोस्ट की सच्चाई की बात करें तो यह पूरी तरह से फेक हैं। भारत सरकार की प्रेस सूचना ब्यूरो (PIB) की वेबसाइट पीआईबी फैक्ट चेक ने सभी दावों को अफवाह करार दिया है।
#WhatsApp पर वायरल एक वीडियो में एक व्यक्ति द्वारा कोरोना महामारी और वैक्सीन से जुड़े कई भ्रामक दावे किए गए हैं। #PIBFactCheck
— PIB Fact Check (@PIBFactCheck) July 22, 2021
ऐसी किसी अस्पष्ट सूचना/ व्हाट्सएप फॉरवर्ड को शेयर ना करें।
▶️मास्क ज़रूर पहने।
▶️कोविड अनुरूप व्यवहारों का पालन करें।
▶️टीकाकरण अवश्य कराएं। pic.twitter.com/wQN4IVHNul
पीआईबी ने ट्वीट करते हुए लिखा की WhatsApp पर वायरल एक वीडियो में एक व्यक्ति द्वारा कोरोना महामारी और वैक्सीन से जुड़े कई भ्रामक दावे किए गए हैं। ऐसी किसी अस्पष्ट सूचना/ व्हाट्सएप फॉरवर्ड को शेयर ना करें। कोरोना से बचने के लिए मास्क जरूर पहने। कोविड अनुरूप व्यवहारों का पालन करें। साथ ही टीकाकरण अवश्य कराएं।
सोशल मीडिया पर आए दिन कोरोना वायरस को लेकर कुछ ना कुछ भ्रम फैलाया जा रहा है। वहीं लोग भी ऐसी अफवाहों पर बिना किसी जानकारी के भरोसा करते हुए आगे फॉरवर्ड कर देते हैं। ऐसे में लोगों से अपील है कि कोरोना से जुड़ी गलत जानकारियों से गुमराह ना होकर संबंधित प्रामाणिक जानकारी के लिए mohfw.gov.in पर विजिट करें।

Fact Check
दावा
वायरल वीडियो में कोरोना वायरस और वैक्सीन से जुड़े कई भ्रामक दावे किए गए हैं।
नतीजा
वायरल दावे पूरी तरह से झूठ है।












Click it and Unblock the Notifications