Fact Check: क्या सरकार ने हेल्थ सर्विस पर लगा दिया है 5 परसेंट टैक्स? PIB ने फर्जी दावे का किया पर्दाफाश
पीआईबी ने फर्जी लेटर का पर्दाफाश करते हुए लिखा कि, 'एक ट्वीट में दावा किया गया है कि केंद्र सरकार ने हाल के बजट में स्वास्थ्य सेवा पर 5% कर का प्रस्ताव किया है। पीआईबी ने इस दावे को पूरी तरह से फर्जी करार दिया है।

PIB Fact Check: आज के समय में सोशल मीडिया जानकारी के साथ-साथ फर्जी दावों और वादों का भी एक बड़ा ठिकाना बन चुका है। सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरह के दावे किये जाते हैं, जोकि जनता के बीच भ्रम की स्थिति पैदा कर देते हैं। इस तरह एक वायरल लेटर के जरिए दावा किया जा रहा है कि केंद्र सरकार ने हाल के बजट में स्वास्थ्य सेवा पर 5% कर का प्रस्ताव किया है। आइए जानते हैं क्या है इस वायरल दावे की सच्चाई...
पीआईबी ने फर्जी दावे का किया पर्दाफाश
दरअसल, पीआईबी (PIB) ने फर्जी लेटर का पर्दाफाश करते हुए लिखा कि, 'एक ट्वीट में दावा किया गया है कि केंद्र सरकार ने हाल के बजट में स्वास्थ्य सेवा पर 5% कर का प्रस्ताव किया है। ट्वीट के साथ संलग्न पत्र वर्ष 2011 का है और इसे गलत संदर्भ में शेयर किया जा रहा है। पीआईबी ने इस दावे को पूरी तरह से नकार दिया है और दावे को फर्जी बताया है। केंद्र सरकार द्वारा ऐसा कोई ऐलान नहीं किया गया है।
तृणमूल कांग्रेस के सांसद ने फर्जी ट्वीट के लिए मांगी माफी
दरअसल, ये ट्वीट किसी ओर ने नहीं बल्कि तृणमूल कांग्रेस के सांसद और पूर्व नौकरशाह जवाहर सरकार (Jawhar Sircar) ने किया है। हालांकि, जब पीआईबी ने फर्जी दावे का पर्दाफाश किया, तो जवाहर सरकार ने बिना किसी देरी के अपनी गलती मानी और इस तरह की फर्जी जानकारी को शेयर करने पर खेद प्रकट किया।
ये भी पढ़ें- Fact Check: बिजली कनेक्शन काटने को लेकर जानिए वायरल नोटिफिकेशन का सच?
अपनी गलती पर सफाई देते नजर आए तृणमूल कांग्रेस के सांसद
तृणमूल कांग्रेस के सांसद ने अपनी गलती मानते हुए ट्वीट कर लिखा, 'पीआईबी को इस ट्वीट को फर्जी घोषित करने में बेहद खुशी हो रही है, बिना यह उल्लेख किए कि यह वर्षों पहले की गई एक पुरानी दलील है, अब प्रासंगिक नहीं है। यह मुझे बहुत सम्मानित वरिष्ठ सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी सहित कई कार्यकर्ताओं द्वारा भेजा गया था। लेकिन चूंकि यह वर्तमान पत्र नहीं है, मुझे खेद है।.

Fact Check
दावा
दावा किया जा रहा है कि सरकार ने हेल्थ सर्विस पर 5 परसेंट टैक्स लगा दिया है।
नतीजा
वायरल खबर फर्जी और गलत












Click it and Unblock the Notifications