Fact Check: बिजली कनेक्शन काटने को लेकर जानिए वायरल नोटिफिकेशन का सच?
सोशल मीडिया पर तेजी से एक मैसेज वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया है कि अगर अपना बिजली बिल अपडेट नहीं किया तो कनेक्शन कट जाएगा।

Electricity Bill Fact Check: बिजली बिल को लेकर सोशल मीडिया पर एक नोटिफिकेशन वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया है कि अगर बिजली कनेक्शन का बिल जल्द से जल्द अपडेट नहीं किया गया तो उपभोक्ताओं के घर का बिजली कनेक्शन रात 9 बजे रात तक काट दिया जाएगा। ऐसे में क्या है इस वायरल ऊर्जा मंत्रालय की अधिसूचना का सच, जानिए...
कट जाएगा बिजली कनेक्शन!
पलभर के लिए अगर घर में लाइट चली जाती है तो बैचेनी हो जाती है। ऐसे में लोगों की टेंशन बढ़ाने वाला ऊर्जा मंत्रालय का लेटर इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें दावा किया है कि बिल को अपडेट करें नहीं तो बिजली का कनेक्शन काट दिया जाएगा। इस वायरल मैसेज की हकीकत प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो (पीआईबी) ने अपने ट्वीट के जरिए बताई है।
ऊर्जा मंत्रालय के लेटर का जानिए सच
पीआईबी फैक्ट चेक ने इस वायरल दावे पर ट्वीट किया है। पीआईबी ने कहा है कि ऊर्जा मंत्रालय का मैसेज पूरी तरह से फेक है। मंत्रालय के नाम पर फर्जी नोटिस भेजकर लोगों की पर्सनल डिटेल्स मांगी जा रही हैं। ऐसे में इस तरह के भाम्रक मैसेज पर भरोसा ना करके अपनी पर्सनल डिटेल्स शेयर करने से बचे।
Recommended Video
पीआईबी फैक्ट चेक ने इसे एक घोटाला करार दिया है। साथ ही कहा कि मंत्रालय की तरफ यह नोटिस जारी नहीं किया है। अपनी व्यक्तिगत और वित्तीय जानकारी को लेकर सतर्क रहें। आपको बता दें कि अगर भी किसी अफवाह या खबर की हकीकत जानना चाहते हैं तो पीआईबी के जरिए फैक्ट चेक करा सकते हैं। इसके लिए ऑफिशियल लिंक https://factcheck.pib.gov.in/ पर विजिट करना है। या फिर वाट्सएप नंबर +918799711259 या ईमेल [email protected] पर भी वीडियो या मैसेज भेज सकते हैं।

Fact Check
दावा
दावा किया जा रहा है कि बिल अपडेट नहीं होने पर बिजली कनेक्शन काट दिया जाएगा।
नतीजा
वायरल लेटर पूरी तरह से फेक है।












Click it and Unblock the Notifications