Fact Check: 1280 रुपए का शुल्क देकर सरकारी नौकरी देने का दावा कर रही है यह वेबसाइट, जानिए सच्चाई
नई दिल्ली, मार्च 04। नौकरी दिलाने के नाम पर आए दिन तरह-तरह के फर्जीवाड़े देश के अंदर होते रहते हैं। लोगों को सरकार की ओर से लगातार इस संबंध में जानकारी दी जाती रही है कि नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वालों से हमेशा सावधान रहें। ऐसा ही एक फर्जीवाड़ा पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया पर किया जा रहा है। दरअसल, भारतीय मिशन रोजगार योजना के नाम पर एक वेबसाइट चलाई जा रही है, जो 1280 रुपए का आवेदन शुल्क लेकर नौकरी देने का दावा कर रही है।

क्या है वेबसाइट का दावा
इस वेबसाइट का दावा है कि जो भी बेरोजगार युवक हमारी वेबसाइट पर रोजगार के लिए आवेदन करना चाहता है, वो 1280 रुपए का आवेदन शुल्क देकर सरकारी नौकरी पा सकता है। इसके साथ ही एक लिंक भी शेयर किया जा रहा है। जिसमें आपको अपनी डिटेल्स आदि भरनी होगी। यह लिंक है- http://bmrygovt.in/index/php इस लिंक पर एक फॉर्म आएगा, जिसे भरने के बाद 1280 का पेमेंट करना होगा।
पीआईबी ने पड़ताल में वेबसाइट को बताया फर्जी
इस वेबसाइट के दावे के तथ्यों की PIB ने जांच पड़ताल की है। पीआईबी ने ट्वीट कर बताया है कि भारतीय मिशन रोजगार योजना नाम की एक वेबसाइट बेरोजगारों को 1280 रुपए के आवेदन शुल्क के बदले सरकारी नौकरी दिलाने का दावा कर रही है। पीआईबी ने बताया है कि यह वेबसाइट पूरी तरह फर्जी है। भारत सरकार की ओर से ऐसी कोई योजना नहीं चलाई जा रही है।

Fact Check
दावा
claim is fake
नतीजा
claim is fake












Click it and Unblock the Notifications