Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

भारत का घरेलू नेविगेशन सिस्टम NavIC GPS जनवरी 2023 में होगा लागू! सरकार ने दिया स्पष्टीकरण

नई दिल्ली, सितंबर 27। भारत सरकार अपने घरेलू नेविगेशन सिस्टम NavIC GPS को लागू करने की दिशा में लगातार काम कर रही है। इस सिस्टम को स्मार्टफोन में लाने के लिए केंद्र सरकार ने मोबाइल निर्माता कंपनियों के साथ एक बैठक की है। हालांकि अभी इसके क्रियान्वन के लिए कोई टाइमलाइन तय नहीं हुई है, लेकिन माना जा रहा है कि अगले साल तक सरकार इसे स्मार्टफोन के अंदर ला सकती है।

Indian navigation system

सरकार ने दिया स्पष्टीकरण

जानकारी के मुताबिक, सरकार स्मार्टफोन निर्माताओं को जनवरी 2023 से भारत में बेचे जाने वाले स्मार्टफोन पर NavIC लागू करने के लिए मनाने का प्रयास कर रहा है। आपको बता दें कि सरकार की ओर से यह स्पष्टीकरण सोमवार को उन मीडिया रिपोर्ट्स के बाद आया जिसमें दावा किया जा रहा था कि सरकार अपने स्वदेशी नेविगेशन सिस्टम को अगले कुछ महीनों में ही लागू करना चाहती है।

सरकार के इस कदम से सैमसंग, शाओमी और एप्पल जैसे स्मार्टफोन दिग्गज अतिरिक्त लागत और टाइट डेडलाइन के कारण परेशान हैं। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने स्मार्टफोन बनाने वाली इन कंपनियों के साथ की बैठक के बाद कहा है कि यह बैठक परामर्श को लेकर हुई थी। एक मीडिया रिपोर्ट ने बैठक का हवाला देते हुए कहा है कि मोबाइल कंपनियों को महीनों के भीतर स्मार्टफोन को NavIC के साथ संगत बनाने के लिए कहा गया था, लेकिन यहां यह स्पष्ट कर दिया जाए कि अभी कोई टाइमलाइन तय नहीं की गई है।

NavIC क्या है?

आपको बता दें कि NavIC एक भारतीय नेविगेशन सिस्टम है। इसे Indian Regional Navigation Satellite System (IRNSS) और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने मिलकर विकसित किया है। पीएम मोदी ने भारतीय मछुआरों को समर्पित करते हुए इस इंडियन जीपीएस का नाम नाविक रखा है। भारतीय क्षेत्रीय नेविगेशन सैटेलाइट सिस्टम (IRNSS) को आधिकारिक तौर पर NAVIC कहा जाता है जो Indian NAVigation के लिए शॉर्ट टर्म है।

Fact Check

दावा

Govt No timeline fixed for rolling out home-grown GPS system

नतीजा

Govt No timeline fixed for rolling out home-grown GPS system

Rating

Misleading
फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें
More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+