Fact Check: महेश भट्ट को नहीं पड़ा दिल का दौरा, ना ही अस्पताल में हैं भर्ती

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस की जांच सीबीआई ने शुरू कर दी है। सुशांत के परिवार और फैन्स को उम्मीद है कि अब उनकी मौत से जुड़ा हर सच सामने आएगा। इस बीच सोशल मीडया पर एक खबर तेजी से वायरल हो रही है। जिसमें कहा जा रहा है कि महेश भट्ट को दिल का दौरा पड़ा है। आइए जानते हैं कि क्या है इसकी सच्चाई।

क्या है मैसेज में दावा?

क्या है मैसेज में दावा?

शुक्रवार शाम अचानक से ट्विटर और व्हाट्सएप पर एक मैसेज तेजी से वायरल होने लगा। जिसमें बताया गया कि महेश भट्ट को दिल का दौरा पड़ा है और वो अस्पताल में भर्ती हैं। कई ट्वीट्स में तो यहां तक कह दिया गया कि सीबीआई से बचने के लिए महेश भट्ट ये झूठा नाटक कर रहे हैं। इसके साथ ही महेश भट्ट को ट्रोल किया जा रहा है। उनकी बीमारी को लेकर भी कई तरह की बातें कही जा रही हैं।

पूछताछ कर सकती है सीबीआई

पूछताछ कर सकती है सीबीआई

आपको बता दें कि सुशांत केस की जांच कर रही सीबीआई टीम मुंबई पहुंच चुकी है। रिया चक्रवर्ती और महेश भट्ट में काफी करीबियां थीं, जो अब जगजाहिर भी हो चुकी हैं। हाल ही में दोनों के कुछ चैट्स भी सामने आए थे, साथ ही दोनों की पुरानी तस्वीरों को भी वायरल किया जा रहा है। इस केस में मुंबई पुलिस महेश भट्ट और रिया से पूछताछ कर चुकी है। ऐसे में जाहिर है कि सीबीआई भी दोनों से लंबी पूछताछ कर सकती है।

क्या है दावे की सच्चाई?

क्या है दावे की सच्चाई?

बॉम्बे टाइम्स के मुताबिक महेश भट्ट के परिवार ने इन खबरों को अफवाह बताया है। उनके परिवार ने कहा कि बिना किसी आधार के ये खबरें सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही हैं। उनको हार्ट अटैक नहीं आया है, ना ही वो अस्पताल में भर्ती हैं। वो पूरी तरह से स्वस्थ हैं। उन्होंने ये खबर लिखने वालों के लिए एक संदेश भी दिया है। उन्होंने कहा कि लोगों को लिखते वक्त जगरुक रहने की जरूरत है कि वो क्या लिख रहे हैं। कोई भी गॉसिप्स फैलाने से पहले उसे परख लेना चाहिए।

Fact Check

दावा

महेश भट्ट को हार्ट अटैक आया है और वो अस्पताल में भर्ती हैं

नतीजा

महेश भट्ट स्वस्थ हैं, परिवार ने खबर को अफवाह बताया

Rating

Misleading
फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+