Fact Check: चुनाव को लेकर क्या CM शिवराज ने दिए अफसरों को आदेश? जानें वायरल वीडियो का सच
Fact Check News: मध्य प्रदेश में चुनावी माहौल है। राज्य की 230 विधानसभा सीटों के लिए के लिए 17 नवंबर को वोट डाले जाएंगे, जिसके नतीजे 3 दिसंबर को सामने आएंगे। इससे पहले सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें चुनावों को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिया जा रहा है।
वायरल वीडियो में शिवराज सिंह अधिकारियों की मीटिंग ले रहे है और विधानसभा चुनावों के बारे में बात करते हुए निर्देश दे रहे हैं, जिसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अलग-अलग दावों के साथ वायरल किया गया है, ऐसे में जानिए वायरल वीडियो की सच्चाई?

वीडियो को कई एक्स यूजर (ट्विटर) ने कैप्शन- "पूरी ताकत लगा दो भाइयों किसी तरह #BJP / सत्ता/ मोदी को बचाओ ,कम पड़े तो पैसा दो , फिर भी काम ना चले। तो #ED #CBI #incometax का खुल कर प्रयोग करें।"
वीडियो में सुना जा सकता है कि, "देखो भाइयों, मैं बिना समय बर्बाद किए मुद्दे पर आता हूं। महंगाई और बेरोजगारी के कारण मध्य प्रदेश की जनता बीजेपी के खिलाफ जा रही है। सर्वे भी बता रहे हैं कि हमारी पार्टी की हालत समस्याग्रस्त है। चुनाव के लिए सावधानी से काम करना शुरू करें। हर गांव और जिले में जाएं, खासकर इंदौर, उज्जैन और दमोह में जहां हमारे वोट अपेक्षाकृत कम हैं। इन क्षेत्रों में अधिक से अधिक पार्टी कार्यकर्ताओं को प्रचार में लगाएं। उन्हें पीएम मोदी का पत्र दिखाएं और उसका उपयोग उनके नाम पर वोट की अपील करने के लिए करें, अन्यथा, पार्टी भारी बहुमत से हार जाएगी।"
जानिए वायरल वीडियो की सच्चाई?
वीडियो की पड़ताल की गई तो पता लगा कि सीएम शिवराज सिंह चौहान के इस मूल वीडियो में बदलाव कर ऑडियो जोड़ा गया है। इस वीडियो की आवाज में बदलाव किया गया है। जून के मूल वीडियो के बैकग्राउंड में कोई ऑडियो नहीं है।वायरल वीडियो के कोने पर एशियन न्यूज इंटरनेशनल (ANI) का लोगो देखा जा सकता है। जिसकी खोज में हमने एएनआई के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर सीएम शिवराज के वीडियो को खोजा और हमें 26 जून का वही वीडियो मिला।
इस वीडियो में मूल रूप से और विस्तारित संस्करण और पृष्ठभूमि में संगीत था, जिसमें कोई भाषण या बयान नहीं था। वीडियो की डिटेल में कहा गया है कि चौहान ने 26 जून को पीएम मोदी की राज्य यात्रा की तैयारियों को लेकर भोपाल में एक समीक्षा बैठक की थी।

Fact Check
दावा
दावा किया जा रहा है कि सीएम शिवराज ने चुनावों को लेकर अफसरों के निर्देश दिए हैं।
नतीजा
वीडियो पूरी तरह से फेक है। मूल वीडियो में बदलाव कर ऑडियो जोड़ा गया है।












Click it and Unblock the Notifications