केरल: मां के निधन के बाद BJP नेता ने नहीं तोड़ा कोविड-19 प्रोटोकॉल, खुद बताई सच्चाई

नई दिल्ली। कोरोना वायरस संकट के बीच अफवाहों का बाजार भी गरम है, सोशल मीडिया पर महामारी से जुड़े ऐसे कई दावे किए जा रहे हैं जिनकी पुष्टि नहीं की गई है। हाल ही में एक ट्वीट में दावा किया गया कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री अल्फोंस कन्ननथनम की मां का कथित तौर पर कोरोना वायरस संक्रमण के चलते निधन हो गया। इनता ही नहीं ट्वीट में कहा गया कि कोविड-19 प्रोटोकॉल का उल्लंघन करते हुए अंतिम संस्कार के लिए बीजेपी सांसद की मां का शव दिल्ली से केरल भेजा गया। हालांकि सोशल मीडिया पर किया जा रहा यह दावा बिल्कुल गलत है। बीजेपी सांसद के मां की मौत कोरोना से नहीं हुई थी।

Kerala BJP leader did not break COVID-19 protocol after mother death

गौरतलब है कि देश में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है, महामारी के इस दौर में लोग अफवाह फैलाने में भी पीछे नहीं है। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर कुछ लोग केरल से स्थानीय मीडिया रिपोर्ट शेयर कर रहे हैं जिसमें दावा किया गया है कि भाजपा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री अल्फोंस कन्ननथनम ने कथित तौर पर कोविड-19 से मौत का खुलासा किए बिना अंतिम संस्कार के लिए अपनी मां के शव को दिल्ली से केरल भेज दिया। कई यूजर्स ने कोविड -19 प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने के लिए केरल से राज्यसभा सांसद के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

इस दावे के बाद बीजेपी सांसद ने फेसबुक पोस्ट पर खुद अपनी मां की मेडिकल रिपोर्ट साझा की है। उन्होंने बताया कि मां को 28 मई को कोविड पॉजिटिव पाया गया था जिसके बाद उन्हें दिल्ली के एम्स आईसीयू में भर्ती कराया गया था। हालांकि वह बाद में कोरोना वायरस से ठीक हो गई थीं, उनकी अंतिम दो कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई थी। ये परीक्षण 5 और 10 जून को एम्स किए गए थे जो की कोरोना वायरस के लिए नकारात्मक रहे। अल्फोंस कन्ननथनम ने बताया कि कोरोना वायरस के चलते उनकी मां के कई अंग खराब हो गए थे, फेफड़ों में इन्फेक्शन हो गया था और आखिरकार उनके दिल ने भी काम करना बंद कर दिया जिससे उनका निधन हो गया।

यह भी पढ़ें: मुरादाबाद: कोरोना पॉजिटिव महिला की अस्पताल की तीसरी मंजिल से गिरकर मौत, CCTV कैमरे में कैद हुई घटना

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+