मुरादाबाद: कोरोना पॉजिटिव महिला की अस्पताल की तीसरी मंजिल से गिरकर मौत, CCTV कैमरे में कैद हुई घटना

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जनपद के पाकबड़ा थाना क्षेत्र स्थित टीएमयू अस्पताल में संदिग्ध परिस्थितियों में कोरोना पॉजिटिव एक महिला की अस्पताल की बिल्डिंग से गिरकर मौत हो गई। महिला की मौत से अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया। महिला की मौत से उसके परिवार में कोहराम मच गया है। घटना की जानकारी लगते ही मौके पर पहुंची पाकबड़ा थाना पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे में महिला के बिल्डिंग से गिरने का एक वीडियो भी सामने आया है, वीडियो को देखने से यह प्रतीत हो रहा है कि महिला अस्पताल से भागने की कोशिश में बिल्डिंग से गिरी है। फिलहाल, पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है, उसके बाद ही महिला की मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी।

corona positive woman lost her life after falling from hospital 3rd floor in moradabad

अस्पताल के आईसीयू वॉर्ड में भर्ती थी महिला

मुरादाबाद जनपद के बिलारी थाना क्षेत्र के गांव ग्वारउ में रहने वाली 28 वर्षीय महिला कविता पत्नी भीष्म सिंह को 19 अगस्त की सुबह जनपद के पाक बड़ा थाना क्षेत्र दिल्ली रोड स्थित टीएमयू अस्पताल में भर्ती कराया गया था। महिला अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती थी। बुधवार की सुबह महिला कविता की संदिग्ध परिस्थितियों में अस्पताल की तीसरी मंजिल से गिरकर मौत हो गई। महिला के अस्पताल की बिल्डिंग से गिरने की घटना से अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पाकबड़ा थाना पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी, वहीं महिला कविता की मौत से उसके परिवार में चीख-पुकार मच गई।

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना

महिला के बिल्डिंग से से गिरने की घटना अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। महिला के अस्पताल की बिल्डिंग से गिरने के इस वीडियो को देखने पर प्रथम दृष्टया यह प्रतीत हो रहा है कि महिला अस्पताल से भागने की कोशिश कर रही थी। इस दौरान बिल्डिंग से गिरकर उसकी मौत हुई है। हालांकि, पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। पुलिस की छानबीन के बाद ही महिला की मौत की वजह साफ हो सकेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+