Fact Ceck: पल्लवी जोशी के नाम से बने ट्विटर अकाउंट से 'अजमेर फाइल्स' बनाने का ऐलान, जानिए सच

से 'अजमेर फाइल्स' बनाने का ऐलान, जानिए सच

नई दिल्ली, 25 मार्च: इन दिनों फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' की काफी चर्चा है। फिल्म ने तगड़ी कमाई की है तो इसको लेकर कई विवाद भी हो रहे हैं। इस बीच फिल्म की एक्ट्रेस पल्लवी जोशी के नाम (@ipallavijoshi) से बने एक ट्विटर अकाउंट ने सोशल यूजर्स का ध्यान खींचा है। इस अकाउंट के करीब साढ़े चार हजार फॉलोवर्स हैं और इसको पल्लवी जोशी का ऑफिशियल अकाउंट बताया गया है। इससे कुछ घोषणाएं भी कर दी गई हैं।

किए गए हैं कई ट्वीट

किए गए हैं कई ट्वीट

पल्लवी जोशी कश्मीर डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री की पत्नी भी हैं। उनके नाम से बने बने इस अकाउंट पर द कश्मीर फाइल्स फिल्म को बनाने के दौरान के कई किस्से शेयर किए गए हैं। वहीं ये दावा भी किया है अब वो अजमेर फाइल्स भी बनाएंगी क्योंकि अमजेर में हिन्दू लड़कियों के साथ बहुत ज्यादतियां हुई हैं। इसके अलावा भी इस अकाउंट से कई सांप्रदायिक और भड़काऊ ट्वीट किए गए हैं। कई लोगों ने इस पर रिप्लाई भी किए हैं लेकिन आपको बता दें कि ये अकाउंट फर्जी है।

 विवेक ने कहा- अकाउंट फर्जी

विवेक ने कहा- अकाउंट फर्जी

इस ट्विटर अकाउंट के ट्वीट वायरल होने और कई लोगों के इस पर रिप्लाई करने के बाद विवेक अग्निहोत्री ने खुद साफ किया है कि उनकी पत्नी और अदाकारा पल्लवी जोशी के नाम पर बना ट्विटर अकाउंट फर्जी है। विवेक ने लिखा है कि पल्लवी जोशी ट्विटर पर नहीं हैं। ऐसे में उनके नाम से बना अकाउंट आपको दिखता है तो उसे रिपोर्ट करें।

क्या है इस अकाउंट की सच्चाई

क्या है इस अकाउंट की सच्चाई

फैक्ट चैक करने वाली वेबसाइटों ने इस ट्विटर अकाउंट को लेकर पाया है कि यह आईडी @iSinghSonali) नाम के एक दूसरे ट्विटर हैंडल की थी, जो बाद में पल्लवी जोशी के नाम पर कर दी गई। अब ये अकाउंट पल्लवी जोशी का नाम और तस्वीर लगाकर ट्वीट कर रहा है लेकिन ये साफ है कि ये उनका अकाउंट नहीं है। ऐसे में यूजर्स इसको पल्लवी का अकाउंट समझकर धोखा ना खाएं।

Recommended Video

    Fact Check: जानिए Rahul Gandhi के इस Viral Video का क्या है सच ? | वनइंडिया हिंदी

    Fact Check

    दावा

    किया जा रहा पल्लवी के आधिकारिक अकाउंट होने का दावा

    नतीजा

    दावा गलत, पल्लवी ट्विटर पर नहीं हैं।

    Rating

    Misleading
    फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+