Fact Check: इंटरनेट पर दावा- यह है वो आदमी जिसने शिंजो आबे को मारा, जांच में फर्जी निकली तस्वीर
नई दिल्ली। जापान के सबसे लंबे वक्त तक प्रधानमंत्री रहे शिंजो आबे (67) की हत्या की घटना से दुनिया दंग रह गई। आबे को बीते रोज सुबह के समय क्योटो के पास नारा शहर में चुनावी सभा के दौरान एक शख्स ने पीछे से गोलियां मारी थीं। सुरक्षाकर्मियों ने हत्यारे को तत्काल दबोच लिया। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने हत्यारे की पहचान जापान के याकुज़ा सिंडिकेट के सदस्य समज़ुकी हाइडाइको के तौर पर जाहिर की।

इंटरनेट पर वायरल हुई फोटो
यह तस्वीर शेयर करने वालों ने दावा किया कि आबे की मौत के लिए यही शख्स जिम्मेदार था। एक ट्वीट में लिखा गया, "शिंजोआबे के शूटर की पहचान समजुकी हाइडाइको के रूप में हुई है। जो चर्चित राजनीतिक चरमपंथी व याकुज़ा सिंडिकेट का मेंबर है।"
हमने कुछ तस्वीरों की तस्वीर की जांच की तो पाया कि यहां दिख रहा शख्स एक अमेरिकी राइटर, कॉमेडियन व एक्टर सैम हाइड है। इसके अलावा जिस व्यक्ति ने वास्तव में आबे को गोली मारी वह 'तेत्सुया यामागामी' है, न कि समज़ुकी हाइडाइको।

आखिर कौन था हत्यारा?
कई मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि तेत्सुया यामागामी लगभग 40 साल का है। रिपोर्टों में यह भी कहा गया है कि वह पहले जापान मैरीटाइम सेल्फ डिफेंस फोर्स के लिए काम कर चुका था। एक सैनिक की भूमिका में रह चुकने के बावजूद उसने अपने पूर्व प्रधानमंत्री की हत्या कर दी, मीडिया रिपोर्ट्स में इसके पीछे की वजह उसकी आबे से नाराजगी बताई जा रही है। कई खबरों में बताया गया कि, हत्यारा तेत्सुया यामागामी पूर्व प्रधानमंत्री से असंतुष्ट था।

यह चेहरा किसका है?
आबे का हत्यारा बताकर कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने जिस शख्स की तस्वीरें वायरल कीं, उसके बारे में हमने कई सर्च इंजन देखे और हमें कहीं भी Samzuki Hydaiko नाम के व्यक्ति के बारे में कोई रिपोर्ट नहीं मिली। Yakuza जो जापान में एक संगठित अपराध सिंडिकेट है, जापान में कई सदियों से मौजूद है। और, इसकी आधुनिक गतिविधियों में नशीले पदार्थों की तस्करी, जबरन वसूली और वेश्यावृत्ति शामिल हैं।

फर्जी निकली तस्वीर
जब हमने Samzuki Hydaiko के बारे में पता करने की कोशिश की, तो हमने पाया कि वह स्केच कॉमेडी और पब्लिक में फनी एक्टिवटीज के लिए पॉपुलर है। इससे इस बात की पुष्टि होती है कि वायरल हो रही तस्वीर इस दावे के साथ है कि 'यह शख्स ही आबे का हत्यारा है', झूठा है।

Fact Check
दावा
यह याकुज़ा सिंडिकेट से सैमजुकी हाइडेको है, जिसने आबे की हत्या की थी
नतीजा
तस्वीर में दिख रहा शख्स सैमजुकी हाइडेको नहीं, बल्कि अमेरिकी कॉमेडियन सैम हाइड है












Click it and Unblock the Notifications