Fact Check: क्या फर्जी पत्रकारों के खिलाफ कार्रवाई करेगा सूचना प्रसारण मंत्रालय, जानें वायरल मैसेज की सच्चाई
नई दिल्ली, 20 जून: सोशल मीडिया के आने से पिछले एक दशक में काफी ज्यादा बदलाव हुए हैं, लेकिन इस पर फैलने वाली अफवाह सरकार के लिए अभी भी चिंता का विषय बनी हुई है। कई नए कानून आने के बाद भी सोशल मीडिया पर लगातार झूठी जानकारियां सर्कुलेट होती रहती हैं। अब व्हाट्सएप पर फॉरवर्ड हो रहे एक मैसेज में दावा किया जा रहा है कि केंद्र सरकार फर्जी पत्रकारों पर कार्रवाई करेगी। इसके लिए सूचना प्रसारण मंत्रालय ने नए नियम भी बनाए हैं।

वायरल हो रहे मैसेज में सबसे ऊपर हेडिंग लिखी कि फर्जी पत्रकारों के खिलाफ होगा एक्शन, एफआईआर और जेल। इसके आगे लिखा गया कि भारत के सूचना प्रसारण मंत्रालय ने जाली पत्रकारों पर शिकंजा कसने की तैयारी कर ली है। सूचना प्रसारण मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौर ने इसको लेकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी। इसके बाद ये मैसेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। कुछ लोगों का दावा है कि सरकार अब प्रेस की आजादी पर शिकंजा कसना चाह रही है।
भारत सरकार के पीआईबी ने जब इसका फैक्ट चेक किया, तो सच्चाई कुछ और ही निकली। पीआईबी ने ट्वीट कर लिखा कि केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री के कथित वक्तव्य के हवाले से यह दावा किया गया है कि फर्जी पत्रकारों के खिलाफ कार्रवाई कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। ये दावा फर्जी है। राज्यवर्धन राठौर ने अपने किसी वक्तव्य में ये दावा नहीं किया था। हालांकि अब राठौर के पास इस मंत्रालय की जिम्मेदारी नहीं है। ऐसे में अगर आपके पास भी ये आए तो इसे फॉरवर्ड ना करें।

Fact Check
दावा
फर्जी पत्रकारों पर होगी कार्रवाई
नतीजा
वायरल मैसेज पूरी तरह से फर्जी
Rating
-
Iran Vs Israel: 'सभी देश भुगतेंगे परिणाम', शांति प्रयासों के बीच ईरानी विदेश मंत्री की बड़ी चेतावनी -
37 साल से लापता है ये फेमस एक्ट्रेस, गुमनामी में लुट गया सबकुछ, ऋषि कपूर पर लगाया था ऐसा आरोप -
VIDEO: 10 साल की दुश्मनी! बीच मैदान पर एक झप्पी और सब खत्म! विराट-कुंबले का वीडियो देख दुनिया दंग -
LPG Price Today Delhi NCR: दिल्ली में गैस सिलेंडर महंगा, 14.2Kg का नया रेट क्या है? जानें आज का ताजा भाव -
Kal Ka Match Kon Jeeta 28 March: कल का मैच कौन जीता- RCB vs SRH -
Fact Check: भारत के पास सिर्फ 5 दिन का ऑयल स्टॉक है? पेट्रोल-डीजल खत्म होने वाला है? सरकार ने तोड़ी चुप्पी -
Gold Rate Today: सोना इस हफ्ते 4000 रुपये हुआ सस्ता, दिल्ली से पटना तक ये है 22K और 18K गोल्ड का रेट -
नेपाल में बालेन शाह का बड़ा एक्शन! पूर्व PM के बाद ऊर्जा मंत्री गिरफ्तार, घर से क्या-क्या मिला? -
Silver Rate Today: चांदी इस हफ्ते ₹11,000 रुपये हुई सस्ती, अब ये है 10 ग्राम से लेकर 100 ग्राम तक के नए रेट -
IPL 2026: ट्यूशन पढ़ाकर UPSC की तैयारी करने वाले की IPL में एंट्री! 'बिहार के लाल' पर भारी पड़े अभिनंदन! -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 29 March: आज के मैच का टॉस कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs केकेआर -
Sita Devi कौन है? LPG महंगाई के बीच रातों-रात कैसे बनीं 10 करोड़ की मालकिन? चौंकाने वाली है वजह












Click it and Unblock the Notifications