Fact Check: फोन गुम होने पर पेटीएम, फोन पे, गूगल पे को कैसे कराएं बंद, क्या है RBI गवर्नर के दावे का सच, Video
Fact Check: सोशल मीडिया पर आरबीआई गवर्नर का एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। पीआईबी ने इसका फैक्ट चेक किया तो इसके दावे का सच पता चला है।
Fact Check: सोशल मीडिया पर आए दिन कोई न कोई खबर या पोस्ट बहुत तेजी से वायरल हो जाते हैं। कई बार तो फेक न्यूज आग की तरह लोगों के बीच फैल जाती है। इसके लिए खबरों का फैक्ट चेक करना बहुत जरूरी हो जाता है। इससे लोगों के पास सच्ची खबर पहुंचती है।
इस बीच भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास का एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वे बता रहे हैं कि अगर मोबाइल फोन खो जाता है तो आपको क्या करना चाहिए। अगर उसमें फोन पे, गूगल पे या पेटीएम जैसे एप्स डाउनलोड हो।

शक्ति कांत दास ने कहा कि दोस्तों पहले लोगों को ये डर रहता था कि उसका बैलेट न कहीं खो जाएं, लेकिन लोगों को अब ये डर रहता है कि कहीं मोबाइल न खो जाएं। क्योंकि उसमें डिजिटल मनी होता है। अगर फोन खो जाता है तो बिना मोबाइल को आप कैसे गूगल पे, फोन पे और पेटीएम को बंद करा सकते हैं।
इसके लिए उन्होंने तीन हेल्पलाइन नंबर बताए हैं। जिससे आप तीनों ऑनलाइन पेमेंट एप्स को बंद कर सकेंगे। इन हेल्पलाइन नंबर्स पर कॉल करते हुए आपको बहुत सारे ऑप्शन मिलेंगे। लॉस्ट फोन के ऑप्शन से इन एप्स को बंद करा सकेंगे।
पीआईबी ने जब इस वायरल वीडियो का फैक्ट चेक किया तो इसका दावा कुछ और ही निकला। पीआईबी ने अपने फैक्ट चेक में कहा कि यह वीडियो भ्रामक है। सोशल मीडिया पर RBI गवर्नर शक्तिकांत दास के वीडियो को गलत संदर्भ में साझा किया गया है। इस वीडियो में सुनाई दे रही आवाज आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास की नहीं है।
यह भी पढ़ें- ग्राहकों को Rupay Prepaid Forex कार्ड जारी कर सकेंगे बैंक, RBI से मिली हरी झंडी

Fact Check
दावा
false
नतीजा
false












Click it and Unblock the Notifications