Fact Check: क्या बेघर और बिना पहचान पत्र वाले लोग टीकाकरण से हैं वंचित? सरकार ने दी सफाई

नई दिल्ली, 23 जून: देशभर में कोरोना महामारी के खिलाफ टीकाकरण अभियान युद्धस्तर पर जारी है। दो दिन पहले भारत सरकार ने 24 घंटे के अंदर 88 लाख डोज लगाकर नया रिकॉर्ड बनाया। इसके बावजूद कुछ लोग वैक्सीनेशन को लेकर सोशल मीडिया पर अफवाह फैला रहे हैं। साथ ही बहुत से लोग उनके चक्कर में पड़कर गलत जानकारी साझा कर रहे। अब इसी तरह के एक मामले में स्वास्थ्य मंत्रालय ने सफाई दी है।

 बिना पहचान पत्र वाले लोग टीकाकरण से हैं वंचित?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही पोस्ट के मुताबिक भारत सरकार रजिस्ट्रेशन कराने वाले लोगों को वैक्सीन दे रही है, लेकिन उन लोगों के लिए कोई व्यवस्था नहीं की गई है, जिनके पास घर नहीं है। इसके अलावा स्मार्ट फोन और आधार कार्ड जैसी आईडी ना रखने वाले लोग भी वैक्सीनेशन से छूट जा रहे हैं। ऐसे में साफ होता है कि सरकार अमीरों-गरीबों के बीच भेदभाव कर रही है।

अब मामले में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सफाई जारी की है। मंत्रालय ने कहा कि ऐसी कुछ रिपोर्ट्स आई हैं, जिनमें आरोप लगाया गया है कि तकनीकी चीजों की अनुपलब्धता के चलते बेघर लोगों को वैक्सीन नहीं मिल पा रही। इसके अलावा टेक्निकली कमजोर लोग भी वंचित हैं। ये दावा पूरी तरह से निराधार है। भारत सरकार ऐसे लोगों के लिए स्पेशल सेशन आयोजित कर रही, जिनके पास पहचान पत्र, फोन या घर नहीं है। इसके अलावा घर-घर जाकर बुजुर्गों और विकलांग व्यक्तियों के लिए टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है, ताकि कोई भी इससे वंचित ना रहे।

Fact Check

दावा

बिना पहचान पत्र वाले लोग टीकाकरण से हैं वंचित

नतीजा

दावा गलत, चलाया जा रहा विशेष अभियान

Rating

Misleading
फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+