महाराष्‍ट्र में क्‍या महिलाओं के लिए रात में शुरू की गई है फ्री वाहन सेवा? जानें वायरल मैसेज का सच

Maharashtra FREE vehicle service for women: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले एकनाथ शिंदे सरकार महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री माझी लड़की बहिन योजना समेत कई योजनाएं शुरू कर रही है। इन योजनाओं को शिंदे सरकार जमकर प्रचार कर महिला वोटरों को लुभाने में जुटी हुई है।

वहीं अब सोशल मीडिया पर एक मैसेज वायरल हो रहा है जिसमें दावा किया जा रहा है कि महाराष्‍ट्र पुलिस रात 10 बजे से सुबह 6 बजे के बीच में महिलाओं को उनके घर सुरक्षित पहुंचाने के लिए फ्री सवारी योजना शुरू की है।

इतना ही नहीं वायरल मैसेज के साथ एक हेल्‍पालाइन नंबर भी शेयर किया है जिस पर महिलाएं कॉल करके पुलिस से अपने लिए वाहन मांग सकती हैं। आइए जानते हैं क्‍या सच में महाराष्‍ट्र पुलिस ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए ये सुविधा शुरू की है?

REE vehicle service for women viral message

वायरल मैसेज में किया गया ये दावा

पहले बता दें सोशल मीडिया पर वायरल मैसेज के अनुसार महाराष्‍ट्र में अगर रात 10 बजे से सुबह6 बजे तक महिलाओं को कोई वाहन उपलब्ध नहीं है तो महिलाएं पुलिस हेल्‍पनलाइन नंबर 1091 या 783701855 पर कॉल करके पुलिस वाहन की मांग कर सकती हैं ताकि उन्हें सुरक्षित घर छोड़ा जा सके। यह सेवा कथित तौर पर 24 घंटे उपलब्ध है।

जानें क्‍या है इस वायरल मैसेज का सच

हालांकि सोलापुर शहर-ग्रामीस पुलिस ने इस सोशल मीडिया वायरल मैसेज को पूरी तरह से फेक बताया है। उन्‍होंने कहा पुलिस विभाग ने ऐसेी कोई योजना महिलाओं के लिए नहीं शुरू की है। शहर-जिला पुलिस प्रमुख ने कहा ये मलिलाओं के लिए मुफ़्त सवारी योजना के बारे में संदेश झूठा है और नागरिकों को ऐसी अफवाहों पर विश्ववास नहीं करना चाहिए।

अगर सच में मुसीबत में हैं तो इस नंबर पर मांगे मदद

सोलापुर शहर के पुलिस आयुक्त एम. राज कुमार ने इस बात पर जोर दिया कि सोलापुर शहर में ऐसी कोई योजना नहीं है। उन्‍होंने कहा "नागरिकों को अफवाहों पर विश्वास नहीं करना चाहिए। मुसीबत में फंसे नागरिक किसी भी समय 'डायल 112' पर मदद मांग सकते हैं।

पुलिस ने दी चेतावनी

पुलिस ने सोशल मीडिया पर असत्यापित जानकारी फैलाने के खिलाफ चेतावनी दी है क्योंकि इससे भ्रम और संभावित धोखाधड़ी हो सकती है। वे लोगों से आग्रह करते हैं कि वे किसी भी संदेश, वीडियो या फ़ोटो को आगे साझा करने से पहले उसकी पुष्टि अवश्‍य करें।

Fact Check

दावा

महाराष्‍ट्र में महिलाओं के लिए रात में शुरू की गई है फ्री वाहन सेवा

नतीजा

महाराष्‍ट्र पुलिस ने महिलाओं के लिए रात में ऐसी कोई फ्री वाहन सेवा नहीं शुरू की है।

Rating

Misleading
फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+