Fact Check: 150 रुपये के रजिस्ट्रेशन पर मिल रहा जीवन प्रमाण पत्र? सरकार ने बताई सच्चाई
150 रुपये के रजिस्ट्रेशन पर लाइफ सर्टिफिकेट देना का दावा करने वाली वेबसाइट को पीआईबी ने अपने फैक्ट चेक में फर्जी कहा है। उन्होंने कहा कि ऐसी कोई वेबसाइट सरकार से संबंध नहीं है।
जीवन प्रमाण डाउट ऑनलाइन (jeevanpraman.online) नामक एक वेबसाइट पर एक खबर जोरों से वायरल हो रही है। इस खबर के माध्यम से यह वेबसाइट जीवन प्रमाण पत्र (Life certificate) देने का वादा कर रही है। साथ ही पंजीकरण शुल्क के नाम पर 150 रुपये का भुगतान करने को कह रही है। वेबसाइट पर यह खबर जोरों से चल रही है। खबर के वायरल होने पर प्रेस इंफोर्मेशन ब्यूरो (PIB) ने इसका फैक्ट चेक किया है।

फर्जी है यह वेबसाइट
पीआईबी ने अपने फैक्ट चेक में इस jeevanpraman.online नामक वेबसाइट को फर्जी करार दिया है। उन्होंने बताया कि यह खबर पूरी तरह से गलत है। साथ ही यह वेबसाइट भी फर्जी है। ऐसी कोई वेबसाइट भारत सरकार से संबंधित नहीं है। यह पूरी तरह से फर्जी है।

पीआईबी ने बताया सच
पीआईबी ने बताया कि भारत सरकार से जो वेबसाइट संबंधित है वो अलग है। उसका नाम https://jeevanpramaan.gov.in है। jeevanpraman.online नामक वेबसाइट भारत सरकार से एसोसिएटेड नहीं है। इसलिए यह फर्जी वेबसाइट है।

सरकार से ऐसी वेबसाइट संबंधित नहीं
उन्होंने कहा कि फर्जी खबरों से लोगों को गुमराह किया जा रहा है। साथ ही 150 रुपये रजिस्ट्रेशन के नाम पर भी लिया जा रहा है। जीवन प्रमाण पत्र देने का वादा करने वाली वेबसाइट ही गलत है। इस तरह सरकार की तरफ से कोई दिशा-निर्देश नहीं है।

लोगों में असमंजस की स्थिति
वहीं, पीआआईबी के फैक्ट चेक से पहले लोगों में असमंजस की स्थिति थी। लोगों को यह खबर सही लग रही थी। साथ ही जीवन प्रमाण डाउट ऑनलाइन के दावे पर भी लोगों को यकीन हो गया है। लेकिन पीआईबी ने फैक्ट चेक करके लोगों की शंकाओं को दूर कर दिया है।

फैक्ट चेक में निकला सच
उन्होंने कहा कि फर्जी वेबसाइट बनाकर लोगों से पैसे ठगने का काम किया जा रहा था। जबकि ऐसी कोई वेबसाइट है ही नहीं। भारत सरकार से ऐसी वेबसाइट संबंधित नहीं है।
यह भी पढ़ें- क्या Rahul Gandhi Railway Privatisation पर ट्वीट कर बुरे फंसे ? पीआईबी फैक्ट चेक ने कहा- दावा झूठा

Fact Check
दावा
false
नतीजा
false












Click it and Unblock the Notifications