Fact Check: क्या जम्मू-कश्मीर के पूर्व CM उमर अब्दुल्ला की पत्नी पायल हैं सचिन पायलट की सगी बहन?
Sachin Pilot Sister: जम्मू कश्मीर के पूर्व सीएम उमर अब्दुल्ला की पत्नी पायल नाथ को सचिन पायलट की बहन बताकर सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है जबकि पायलट की बहन का सारिका पायलट हैं।
CM Omar Abdullah wife Payal: सोशल मीडिया इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से अलग रह रहीं उनकी पत्नी पायल नाथ को राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट की सगी बहन बताया जा रहा है। (वीडियो नीचे)
सोशल मीडिया पर यह भी दावा किया जा रहा है कि सचिन पायलट की बहन ने हिंदू धर्म छोड़कर उमर अब्दुल्ला से निकाह किया था, लेकिन अब दोनों का तलाक होने वाला है और पायल की स्थिति ये हो कि उन्हें मीडिया में आकर आपबीती बतानी पड़ी रही है।

पायल का यह वायरल वीडियो 'एबीपी न्यूज' को दिए गए एक इंटरव्यू का है, जिसमें पायल उमर अब्दुल्ला पर घर से निकालने व बच्चों की पढ़ाई तक के लिए पैसे नहीं देने के आरोप लगा रही हैं। उमर से अलग होने के बाद पायल को आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
दरअसल, यह वीडियो 'एबीपी न्यूज' के यूट्यूब चैनल पर 12 सितंबर 2016 को अपलोड किया गया है, जिसमें पायलट साल 2013 से पति उमर पर कोई मदद नहीं करने आरोप लगाती दिख रही है। मतलब ये कि वीडियो अब का नहीं है। अब तो सिर्फ इसे वायरल किया जा रहा है।
ट्विटर पर अनिल सिंह इस वायरल वीडियो शेयर करते हुए लिखते हैं कि 'पायल अब्दुल्ला, जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की तलाकशुदा बीवी और सचिन पायलट की बहन। यह जानते हुए कि इस्लाम में औरत एक भोग की वस्तु से ज्यादा कुछ नहीं है, जब मन भर जाए फेंक दो। दूसरी लाओ।
इसी तरह से फेसबुक पर आरएन शर्मा ने लिखा कि 'सचिन पायलट की सगी बहन जो फारुख अब्दुल्ला मुल्ले के चूहे जैसे मुंह वाले बेटे उमर अब्दुल्ला से हिंदू धर्म त्यागकर निकाह की थी उसकी स्तिथि अब क्या है देख लिजिए 👇👇😠,,इनका तलाक हो रहा और मीडिया में आके इस बेचारी को आपबीती बतानी पड़ रही।

उमर-पायल की 1994 में हुई शादी
1 मार्च 2018 को 'द हिंदू' की एक रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि उमर अब्दुल्ला और पायल की शादी साल 1994 में हुई थी। साल 2009 से दोनों अलग रह रहे हैं। साल 2011 में उमर भी इसकी पुष्टि की थी कि वो पायल से अलग हो चुके हैं। दोनों दो बच्चे हैं, जो पायल के साथ रहते हैं।
कौन हैं पायल नाथ?
'द टेलीग्राफ' की खबर में बताया गया है कि पायल नाथ, रिटायर्ड मेजर जनरल राम नाथ की बेटी हैं। उमर और पायल के तलाक के केस में हाल ही दिल्ली हाईकोर्ट ने उमर अब्दुल्ला को अलग रह रही अपनी पत्नी को हर माह डेढ़ लाख रुपए महीना भत्ता देने का फैसला सुनाया था।
सचिन पायलट की बहन पायल नहीं सारिका हैं
बता दें कि सचिन पायलट की बहन का नाम पायल नहीं बल्कि सारिका पायलट हैं, जिनकी शादी साल 2000 में बिजनेसमैन विशाल चौधरी से हुई है। सचिन पायलट और सारिका पायलट दिवंगत कांग्रेस नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री राजेश पायलट व रमा पायलट के बेटा-बेटी हैं।
सचिन ने की थी उमर की बहन सारा से लव मैरिज
उमर अब्दुल्ला जम्मू कश्मीर के पूर्व सीएम फारुख अब्दुल्ला के बेटे हैं। अब्दुल्ला और पायलट परिवार के बीच रिश्तेदारी है। उमर अब्दुल्ला की बहन सारा अब्दुल्ला और सचिन पायलट ने साल 2004 में लव मैरिज की थी। दोनों लंदन में पढ़ाई के दौरान एक दूसरे को दिल दे बैठे थे। शादी में अब्दुल्ला परिवार से कोई शामिल नहीं हुआ था। हालांकि बाद में अब्दुल्ला परिवार ने भी इस रिश्ते को स्वीकार कर लिया था।

Fact Check
दावा
उमर अब्दुल्ला से अलग रह रही उनकी पत्नी पायल, सचिन पायलट की सगी बहन है।
नतीजा
सचिन पायलट की बहन का नाम सारिका पायलट है ना कि पायल।












Click it and Unblock the Notifications