Fact Check: एंड्रयू साइमंड्स ने एशिया कप 2023 का फाइनल मैच फिक्स बताया? जानें वायरल पोस्ट का सच

Fact Check News: एशिया कप में सिर्फ 50 रनों पर श्रीलंका की पूरी क्रिकेट टीम को आउट करने के बाद भारत ने जोरदार खिताबी जीत दर्ज की। भारतीय क्रिकेट टीम ने सिर्फ 6.1 ओवर में स्कोर हासिल करते हुए अपना 8वां एशिया कप अपने नाम किया।

इस बीच सोशल मीडिया पर दावा किया गया है कि पूर्व ऑस्ट्र्रेलियाई क्रिकेटर एंड्रयू साइमंड्स ने भारत बनाम श्रीलंका एशिया कप 2023 फाइनल को 'फिक्स्ड' बताया? ऐसे में जानिए वायरल पोस्ट की सच्चाई।

Andrew Symonds Fake News

दरअसल, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्वीटर) पर एक पोस्ट किया गया है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर एंड्रयू साइमंड्स ने कहा कि भारत और श्रीलंका के बीच 2023 एशिया कप फाइनल मैच 'फिक्स' लग रहा था।

Asia Cup Final Fact Check

यूजर ने किया ये दावा

17 सितंबर के पोस्ट में क्रिकेटर की एक तस्वीर साझा करते हुए कैप्शन लिखा है, "जिस तरह से एसएल आज सामने आया, ऐसा लगता है कि पर्दे के पीछे पहले से ही किसी तरह की व्यवस्था की गई थी, फाइनल में पहुंच चुकी टीम को इस तरह खेलते देखना कई सवाल खड़े करता है लेकिन शायद हमें चुप रहना चाहिए और एसीसी और बीसीसीआई को नाराज नहीं करना चाहिए।"

जानिए वायरल दावे की हकीकत?

ऐसे में सवाल उठता है कि क्या ये दावा सच हैं? इसका उत्तर है नहीं, यह दावा पूरी तरह से झूठा है, क्योंकि 14 मई 2022 को एक कार दुर्घटना में साइमंड्स की मृत्यु हो गई थी। ऐसे में पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी का टिप्पणी करना असंभव है।

Fact Check

दावा

दावा किया गया है कि एंड्रयू साइमंड्स ने एशिया कप 2023 का फाइनल मैच फिक्स बताया?

नतीजा

दावा पूरी तरह से फेक है। एक कार दुर्घटना में साइमंड्स की मृत्यु हो चुकी है।

Rating

Misleading
फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+