Fact Check: क्या कर्नाटक के हुबली में भी पकड़ा गया है आतंकी?

नई दिल्ली: हाल ही में दिल्ली में एक आईएसआईएस का आतंकी पकड़ा गया था। जिसके पास से काफी विस्फोटक भी बरामद हुआ। इसके अलावा भी दक्षिण भारत में एक आतंकी के पकड़े जाने की खबर वायरल हो रही है। साथ ही घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है, लोग बिना सच्चाई जाने इस वीडियो को तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल कर रहे हैं।

fake video

वीडियो में दावा किया गया है कि कर्नाटक के हुबली में बस स्टैंड पर एक आतंकवादी को गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ एक 15 सेकेंड का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है। वीडियो में हथियारबंद पुलिस के जवान खड़े हैं। साथ ही उनके साथ बम निरोधक दस्ता भी मौजूद है। इस दौरान एक आदमी की तलाशी ली जा रही है। सोशल मीडिया पर दावा किया गया है कि ये शख्स एक आतंकी है, जो पुलिस की गिरफ्त में आया है, लेकिन इस पूरे वीडियो की सच्चाई कुछ और ही है।

जब वन इंडिया की टीम ने इस वीडियो की जांच की तो कहानी सारी उल्टी निकली। ये वीडियो हुबली का ही ही है, लेकिन आतंकी के पकड़े जाने का दावा गलत है। 22 अगस्त को पुलिस प्रशासन की ओर से हुबली बस स्टैंड पर एक मॉक ड्रिल आयोजित की गई थी। उस दौरान लोगों को संदिग्धों से सतर्क रहने और पुलिस जवानों को आतंकियों को पकड़ने की ट्रेनिंग दी गई। इसके अलावा इसी तरह की मॉक ड्रिल हवाई अड्डे पर भी आयोजित की गई। अब इसी ड्रिल का वीडियो गलत जानकारी के साथ शेयर किया जा रहा है।

Fact Check

दावा

कर्नाटक के हुबली में पकड़ा गया आतंकी

नतीजा

मॉक ड्रिल के वीडियो को गलत तरीके से वायरल किया जा रहा

Rating

Misleading
फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+