Fact Check: जंग के मैदान में जवान का इमोशनल वीडियो निकला फर्जी, एक शॉर्ट फिल्म का था हिस्सा
नई दिल्ली, 18 जून: किसी भी जानकारी के आदान-प्रदान के लिए सोशल मीडिया सबसे बढ़िया जरिया है, लेकिन लोग इसका गलत इस्तेमाल करने से बाज नहीं आते। लाइक्स और फॉलोवर्स पाने के लिए कभी अफवाह तो कभी गलत जानकारी के साथ वीडियो शेयर किए जाते हैं। अब एक सैनिक का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा, लेकिन जांच में उसकी हकीकत कुछ और ही निकली।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक जवान दिख रहा है, जो युद्ध के मैदान में एक मैसेज रिकॉर्ड कर रहा। उसके चारों ओर गोलियां चल रही हैं। वीडियो पोस्ट करने वाले यूजर ने दावा किया कि वो जवान एक इराकी सैनिक है, जो ISIS से लड़ रहा। जब उसको लगा कि वो युद्ध में नहीं बचेगा, तो उसने अपने घर वालों को अलविदा कहने के लिए वीडियो बनाया। साथ ही वो अपने भाई से मां की देखभाल करने के लिए कहता है। इसके बाद ये तेजी से वायरल हुआ और उस पर 3 लाख से ज्यादा व्यूज आ गए। साथ ही लोग दुखी मन से जवान के लिए प्रार्थना भी कर रहे।
जब वीडियो की जांच की गई तो ये पूरी तरह से फर्जी निकला। साथ ही पता चला कि वो 'Dialing' नाम की अरबी शॉर्ट फिल्म का हिस्सा है। इसके अलावा उसका पूरा हिस्सा यूट्यूब पर मौजूद है। कुछ यूजर्स समझदार थे, जिन्होंने कमेंट सेक्शन में जाकर वीडियो डालने वाले की पोल खोल दी। साथ ही यूजर ने कमेंट सेक्शन में ही पूरे वीडियो का लिंक पेस्ट कर दिया। वैसे ये फिल्म 2015 में रिलीज हुई थी, जिसका प्रीमियर दुबई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में हुआ था।

Fact Check
दावा
युद्ध के मैदान में मरते सैनिक ने बनाया वीडिया
नतीजा
वीडियो शॉर्ट फिल्म का हिस्सा












Click it and Unblock the Notifications