Fact Check: कांग्रेस नेता का दावा- लद्दाख में घुसे चीनी पर्यटक, जानें क्या है वीडियो की सच्चाई?
नई दिल्ली: लद्दाख में पिछले चार महीने से एलएसी पर विवाद जारी है। कई बार भारत-चीन के सैनिकों में झड़प भी हुई। इस दौरान कांग्रेस ने मोदी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। जिसमें कहा गया कि चीन ने भारतीय जमीन पर कब्जा कर लिया और मोदी सरकार कुछ नहीं कर पा रही है। इस बीच कांग्रेस नेता सलमान निजामी ने चीन को लेकर एक नया दावा किया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

कांग्रेस नेता सलमान निजामी ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें कुछ चीनी पर्यटक पैंगोंग झील में सैर कर रहे हैं। इस वीडियो के साथ निजामी ने लिखा कि लद्दाख के पैंगोंग झील में चीनी पर्यटक। क्या कोई 56 इंच के चौकीदार से पूछ सकता है कि क्या अब भारतीयों को झील की सैर के लिए वीजा लेने की जरूरत पड़ेगी। इस वीडियो को तेजी से शेयर किया जा रहा है। साथ ही मोदी सरकार पर निशाना साधा जा रहा है, जबकि सच्चाई कुछ और ही है।
क्या है वीडियो की सच्चाई?
दरअसल लंबे वक्त से भारत-चीन के बीच विवाद जारी है। इस बीच चीन ने एक नई चाल चली है। चीन ने पैंगोंग त्सो झील को अंतरराष्ट्रीय और घरेलू पर्यटकों के लिए खोल दिया है। इस झील का कुछ हिस्सा भारत में तो कुछ चीन में हैं। 29 और 30 अगस्त को चीन ने पैंगोंग के दक्षिणी हिस्से में मोर्चा खोल दिया है। सात सितंबर को पैंगोंग के दक्षिणी छोर के तहत आने वाले रेजांग ला में फिर से चीन ने घुसपैठ की कोशिशें की हैं। हालांकि जो हिस्सा चीन ने पर्यटकों के लिए खोला है, वह उसकी सीमा में आता है। ऐसे में कांग्रेस नेता का दावा पूरी तरह से गलत है। चीन ने भारत के किसी हिस्से पर कब्जा नहीं किया है।

Fact Check
दावा
लद्दाख की पैंगोंग झील में घुसे चीनी पर्यटक
नतीजा
चीनी पर्यटक पैंगोंग झील के उस हिस्से में हैं, जो चीन में पड़ती है।












Click it and Unblock the Notifications