Fact Check: क्या मॉडर्ना की वैक्सीन में है कीटनाशक? जानें वायरल पोस्ट का सच
नई दिल्ली, 29 मई: साल 2019 के अंत में पूरी दुनिया में कोरोना महामारी फैली, जिससे लाखों लोगों की जान गई। पिछले साल ही वैज्ञानिकों ने कोरोना की वैक्सीन बना ली थी, साथ ही दुनियाभर में युद्धस्तर पर टीकाकरण अभियान भी जारी है, लेकिन बहुत से लोग इसको लेकर अभी भी अफवाह फैला रहे हैं। अब सोशल मीडिया पर अमेरिकी कंपनी मॉडर्ना की वैक्सीन को लेकर एक अजीबोगरीब दावा किया जा रहा।

सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट के मुताबिक अमेरिकी सेना ने कई जगहों पर छापेमारी की थी, जिसमें पता चला कि मॉडर्ना की कोविड वैक्सीन में कीटनाशक है। इसके बाद 250,000 शीशियों को नष्ट कर दिया गया। पोस्ट में ये भी बताया गया कि 60 शीशियों में से 10 में साइपरमेथ्रिन और रेस्मेथ्रिन पाया गया, जो विशेष रूप से कीटनाशकों में इस्तेमाल होता है। ये इंसानो की तंत्रिका तंत्र को प्रभावित करता है।
हमारी टीम ने जब इस पोस्ट की जांच की तो इससे जुड़ा कुछ भी नहीं मिला। अमेरिकी मीडिया ने भी इस तरह की कोई भी खबर पिछले एक साल में प्रकाशित नहीं की। हालांकि एक व्यंग्य वाली साइट पर इस तरह की खबर थी, लेकिन वो सिर्फ मजाक में लिखी गई। जिसको कुछ लोगों ने तोड़मड़ोकर वायरल कर दिया। ऐसे में सभी से अपील की जाती है कि अगर आपको भी ऐसी कोई पोस्ट दिखे तो उसे शेयर करने की बजाए रिपोर्ट करें, ताकि फेक न्यूज पर लगाम लगाई जा सके।
पूरी तरह सुरक्षित है मॉडर्ना की वैक्सीन
आपको बता दें कि कनाडा, अमेरिका और ब्रिटेन जैसे देशों में इस वैक्सीन का खूब इस्तेमाल हो रहा है। इस टीके की दो डोज को इंसान को दिया जाता है। इसमें हमारी कोशिकाओं को कोरोना वायरस का स्पाइक प्रोटीन बनाने के लिए आनुवंशिक निर्देश होते हैं। इस वैक्सीन को WHO ने मंजूरी दे रखी है और ट्रायल के बाद इसके डेटा का अच्छे से विश्लेषण किया गया था।

Fact Check
दावा
मॉडर्ना की वैक्सीन में है कीटनाशक
नतीजा
दावा गलत है












Click it and Unblock the Notifications