Fact Check: पीएम मुद्रा योजना के तहत लोन दिलाने के नाम पर ठगी, फर्जी लेटर वायरल
नई दिल्ली, 27 अक्टूबर: प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (पीएमएमवाई) मौजूदा सरकार की काफी बड़ी योजना है। जिसमें तहत उन लोगों को लोन दिया जाता है, जो अपना व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं। आप भी अगर इस योजना के तहत लोन लेने जा रहे हैं तो सावधान हो जाइए। दरअसल कुछ लोग इस स्कीम की आड़ में कुछ लोग ठगी का धंधा भी कर रहे हैं। पीआईबी ने इसको लेकर सभी को सतर्क किया है और बताया है कि एक फर्जी लेटर इसको लेकर वायरल है, जिस पर यकीन ना करें।

Recommended Video
क्या है वायरल मैसेज
पीएम मुद्रा योजना के हवाले से एक लेटर सोशल मीडिया और व्हाट्सऐप पर वायरल हो रहा है। इसमें कहा गया है कि 2015 में शुरू हुई पीएम मुद्रा योजना में करोड़ों लोगों को अब तक अपना कारोबार शुरू करने के लिए लोन दिया जा चुका है। इस साल, 2021 के लिए लोन की एप्लीकेशन ली जा रही हैं। ऐसे में आप सस्ते ब्याज पर इस स्कीम के तहत लोन चाहते हैं तो आवोदन कर सकते हैं। इसके साथ ही इसमें आवेदन के साथ-साथ एक बैंक अकाउंट नंबर दिया गया है, जिसमें इंटरनेट बैंकिंग चार्ज के नाम पर 1999 रुपए मांगे गए हैं।
अगर आप ये 1999 रुपए इस खाते में जमा करते हैं तो आपको ना तो लोन मिलेगा और ना ये रुपए वापस मिलेंगे। सरकारी सूचना एजेंसी पीआईबी की फैक्ट चेक टीम ने इस लेटर को लेकर साफ किया है कि ये फेक है और इस पर यकीन ना किया जाए।
पीआईबी फैक्ट चैक ने ट्वीट कर लिखा है- पीएम मुद्रा योजना के तहत जारी किए गए एक पत्र में 1999 रुपए जमा करने पर लोन उपलब्ध कराने का दावा किया जा रहा हैय। बता दें कि प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत ऐसा कोई पत्र जारी नहीं किया गया है। केंद्र सरकार के नाम पर हो रहे ऐसे धोखाधड़ी के प्रयासों से सावधान रहें।

Fact Check
दावा
पीएम मुद्रा में लोन दिलाने का किया जा रहा दावा
नतीजा
दावा फर्जी, सरकार ने नहीं की ऐसी घोषणा












Click it and Unblock the Notifications