Fact Check: 1 सितंबर से माफ हो जाएगा बिजली बिल? जानें वायरल मैसेज की सच्चाई

नई दिल्ली: लॉकडाउन से अर्थव्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई। इससे आम जनता भी काफी परेशान है। इस बीच व्हाट्सएप पर फॉरवर्ड एक मैसेज में दावा किया जा रहा है कि केंद्र सरकार ने लोगों को राहत देने का प्लान तैयार कर लिया है। इसके तहत 1 सितंबर से हर घर का बिजली का बिल माफ करने का फैसला लिया गया है। इस मैसेज को व्हाट्सएप के अलावा सोशल मीडिया पर भी शेयर किया जा रहा है।

electricity bill

व्हाट्सएप पर इसको लेकर एक हिंदी का मैसेज भी फॉरवर्ड हो रहा है। जिसमें लिखा है कि बिजली बिल माफी योजना 1 सितंबर से लागू होगी। जिसके तहत सभी के बिल माफ कर दिए जाएंगे। ये दावा पूरी तरह से भ्रामक है। केंद्र सरकार ने ऐसा कोई कदम नहीं उठाया है। सिर्फ महाराष्ट्र सरकार ने बिजली बिलों में छूट देने का विचार किया था। जिसके तहत प्रत्येक घर को बिजली की खपत के आधार पर तीन स्लैब में बांट दिया जाएगा। इसके आधार पर अप्रैल, मई और जून के बिल में छूट मिलेगी।

सरकार के प्रस्ताव के मुताबिक अगर इस साल अप्रैल-मई और जून का बिल पिछले साल इसी दौरान आए बिल से 100 यूनिट तक ज्यादा आया है, तो ये बढ़ा हुआ बिल माफ हो जाएगा। वहीं अगर अप्रैल-मई और जून का बिल पिछले साल से 101-300 यूनिट तक ज्यादा आया है, तो इस अतिरिक्त बिल का 75% हिस्सा माफ किया जाएगा। वहीं अगर बिल 301-500 यूनिट या इससे ज्यादा है तो अतिरिक्त बिल का 50% हिस्सा सरकार माफ कर देगी, लेकिन ये महाराष्ट्र सरकार का प्रस्ताव है, इस पर मुहर नहीं लगी है। वहीं प्रसार भारती ने भी केंद्र की ओर से इस तरह की कोई योजना नहीं लॉन्च करने की बात कही है।

Fact Check

दावा

केंद्र सरकार बिजली बिल करेगी माफ

नतीजा

ऐसी किसी योजना पर केंद्र सरकार नहीं कर रही काम

Rating

Misleading
फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+