Fact Check: मणिपुर हिंसा में महिला की गोली मारकर हत्या का वीडियो हो रहा है वायरल! जानें क्या है सच?
Fact Check: मणिपुर में कुकी और मैतेई समुदाय में आरक्षण को लेकर हिंसा की आग धधक रही है। इसी बीच एक महिला को गोली मारते हुए वीडियो सामने आया है। दावा है कि वीडियो मणिपुर का है। लेकिन, इस झूठ से पर्दा हट चुका है।
Fact Check: मणिपुर में कुकी और मैतेई समुदाय में आरक्षण को शुरू हुई हिंसा की आग 49वें दिन भी भड़क रही है। वेस्ट इंफाल में भीड़ ने ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिसमें सेना का एक जवान घायल हुआ। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर तेजी से वायरल हो रहा है।
जिसमें दावा किया जा रहा है कि कुकी ईसाई लड़की के साथ क्रूर व्यवहार किया गया है। वीडियो में लड़की को एक वर्दीधारी जवान बेरहमी से पीटता नजर आया।

यह वीडियो 18 जून को @hunterAt55 द्वारा सोशल मीडिया में शेयर किया गया है। साथ ही कैप्शन में लिखा गया कि ये वीडियो भारत के लोकतांत्रिक देश का है, मणिपुर में कुकी ईसाई लड़की के क्रूर हमले और हत्या का चौंकाने वाला वीडियो, सरकार ने बहुसंख्यक समाज को खुला छूट दे रखा है ईसाईयों को खत्म करने के लिए! जानें क्या है वीडियो का सच ?
सामने आई ये सच्चाई
दरअसल, यह वीडियो म्यांमार के तामू शहर का दिसंबर 2022 का है। जिसमें एक महिला को उग्रवादी मुखबिर होने की बात कबूल करने के लिए मजबूर किया जा रहा था। महिला को प्रताड़ित करने के साथ ही उसे गोली मारी गई। वहां की सरकार ने बताया कि तामू के सागैंग क्षेत्र में एक महिला की गोली मारी गई है। दोषियों को कड़ी सजा दी जाएगी।
इसके अलावा, डेमोक्रेटिक वॉयस ऑफ बर्मा की वेबसाइट में भी 8 दिसंबर को इस घटना से संबंधित खबर छपी थी। जो इस बात का प्रमाण है कि वीडियो का मणिपुर हिंसा से लेना-देना नहीं है। यह वीडियो म्यांमार के तामू शहर का है।

Fact Check
दावा
म्यांमार में महिला की हत्या का वीडियो मणिपुर हिंसा का बताकर वायरल
नतीजा
वायरल दावा गलत है।
Rating
-
मौत से हुआ सामना? दुबई से हैदराबाद लौटीं सानिया मिर्जा, आपबीती सुनाते हुए बयां किया दर्द -
US Iran War: ईरान के हमलों के आगे बेबस Trump, हटाना पड़ा 100 साल पुराना कानून, अमेरिका में तेल-गैस की किल्लत? -
Iran Vs America: ईरान के बाद अब चीन पर कहर बनकर टूटेंगे ट्रंप! अमेरिकी रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप -
Parliament session: 'मोहब्बत हमसे, शादी मोदी से', राज्यसभा में बोले खड़गे, वायरल हुआ PM का रिएक्शन -
'वो मर्द शादीशुदा था, मैं उसके प्यार में पागल थी', फिर मिला ऐसा दर्द, 83 की उम्र में कुंवारी हैं ये एक्ट्रेस -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच लगातार गिर रहे सोने के भाव, अब 10 ग्राम की इतनी रह गई है कीमत, नए रेट -
UGC के नए नियमों पर आज फैसले की घड़ी! केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट में देगी सफाई -
Saudi Arabia Eid Ul Fitr 2026 : सऊदी अरब में 20 मार्च को मनाई जाएगी ईद, भारत में कब दिखेगा चांद? -
Gold Rate Today: थमी सोने की रफ्तार, कीमतों में जबरदस्त गिरावट! खरीददारी से पहले चेक कर लें लेटेस्ट रेट -
Silver Price Today: चांदी की कीमतें क्रैश! मार्च महीने में अब तक की सबसे बड़ी गिरावट, कितना हुआ सिल्वर का रेट? -
Iran US War: 'खुद भी डूबेंगे सनम तुम्हें भी ले डूबेंगे', ट्रंप पर भड़के बक्शी, कहा- Trump ने जनता से झूठ बोला -
PNG Connection: गैस संकट के बीच सबसे बड़ी गुड न्यूज! सिर्फ 24 घंटे में खत्म होगी किल्लत, सरकार ने उठाया ये कदम












Click it and Unblock the Notifications