Fact Check: क्या कोरोना वैक्सीन लेने से बदल जाएगा मानव डीएनए? जानिए वायरल दावे का सच

नई दिल्ली। कोरोना वायरस महामारी से निपटने के लिए दुनियाभर के देशों को कोविड-19 वैक्सीन का बेसब्री से इंतजार है। कई देशों के वैज्ञानिक लगातार इस दिशा में काम कर रहे हैं, कुछ वैक्सीनों ने ट्रायल के दौरान कोरोना वायरस के खिलाफ असरदार रिजल्ट दिया है। एक तरफ जहां सभी को कोरोना वैक्सीन का इंताजर है वहीं सोशल मीडिया पर वैक्सीन को लेकर अजीबोगरीब दावे किए जा रहे हैं। कोरोना वैक्सीन को लेकर इन दिनों एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें दावा किया जा रहा है कि वैक्सीने से मानव शरीर का डीएनए बदल सकता है।

Recommended Video

    Fact Check: Corona Vaccine लेने से क्या Human DNA पर फर्क पड़ेगा? | वनइंडिया हिंदी
    Fact Check Will Coronavirus vaccine alter human DNA Know the truth of viral claim

    कोरोना वायरस से लोग काफी डरे हुए हैं और लोग जल्द से जल्द इस महामारी से छुटकारा पाना चाहते हैं, ऐसे में लोग वैक्सीन के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानकारी इंटरनेट पर सर्च कर रहे हैं। ऐसे में कुछ लोग सोशल मीडिया पर वैक्सीन को लेकर लोगों में गलत धारणा फैला रहे हैं। वायरल हुए वीडियो के साथ एक पोस्ट भी शेयर किया गया है जिसमें प्रसूति-स्त्रीरोग विशेषज्ञ डॉ क्रिस्टियन नॉर्थरूप के हवाले से दावा किया गया है कि आने वाला COVID-19 वैक्सीन मानव डीएनए को बदल देगा।

    सोशल मीडिया पर 37 मिनट लंबे इंटरव्यू का सिर्फ छोटा सा हिस्सा करीब 4 मिनट लंबा वीडियो शेयर किया गया है। हालांकि वीडियो में नजर आ रहीं डॉ नॉर्थरूप ने अपने दावे को सही साबित करने के लिए कोई प्रमाण पेश नहीं किया। विशेषज्ञों के अनुसार, mRNA आपके शरीर में एक मैसेंजर RNA अणु को पेश करके काम करता है, जिससे कोशिकाएं एक प्रोटीन का उत्पादन करती हैं। यह SARS-CoV-2 से मिलता जुलता ही एक वायरल प्रोटीन है। वैक्सीन इन वायरल प्रोटीन को पहचानती हैं और इसके खिलाफ एक प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया को अंजाम देता है। मुख्य रूप से यह हानिकारिक वायरस के खिलाफ एक एंटीबॉडी उत्पन्न करता है।

    यह भी पढ़ें: जल्द सीरम इंस्टीट्यूट जा सकते हैं पीएम मोदी, समझेंगे कोरोना वैक्सीन उत्पादन की प्रक्रिया

    भारत सरकार ने किया खारिज
    विशेषज्ञों के अनुसार यह दावा गलत साबित होता है। कोरोनावायरस वैक्सीन मानव डीएनए को नहीं बदलेगा। भारत सरकार ने भी ऐसे किसी दावे का खंडन किया है। PIB Fact Check ने अपने ट्विटर अकाउंट पर वायरल वीडियो को लेकर लोगों की चिंताओं को दूर किया है। PIB ने वीडियो और पोस्ट का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए कहा कि वायरल हो रहा यह दावा पूरी तरह से गलत है। वैक्सीन मानव डीएनए को नहीं बदलेगा, ऐसे किसी भी दावे को सच मानने की भूल न करें।

    Fact Check

    दावा

    कोरोना वैक्सीन से बदल जाएगा मानव डीएनए।

    नतीजा

    कोरोना वैक्सीन का डीएनए से कोई संबंध नहीं।

    Rating

    Misleading
    फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+