पाकिस्तान से सामने आया शर्मनाक Video, तो पड़ोसी देश ने भारत की बदनामी के लिए फैलाया झूठ
नई दिल्ली, 10 दिसंबर। इंटरनेट की दुनिया में सच और झूठ में फर्क कर पाना बेहद मुश्किल है। एक रिपोर्ट के मुताबिक इंटरनेट पर सही जानकारी के मुकाबले गलत और झूठी जानकारी अधिक शेयर की जाती है। ऐसे में कुछ पोस्ट की वजह से भयानक हिंसा और दंगे भड़क सकते हैं। सोशल मीडिया पर इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो वायरल किया जा रहा है जिसका सच्चाई और फैक्ट से दूर-दूर तक कोई वास्ता नहीं है।

पाकिस्तान में महिलाओं संग शर्मानक हरकत
वीडियो की सच्चाई का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसे पाकिस्तान के ट्विटर हैंडल से शेयर किया जा रहा है। दरअसल, पाकिस्तान के फैसलाबाद में कथित रूप से चोरी के आरोप में चार लड़कियों की पिटाई का मामला सामने आया। आरोप है कि महिलाओं को नग्न अवस्था में घुमाया भी गया था। इस घटना का एक वीडियो भी वायरल हुआ था जिसमें महिलाओं को दया की भीख मांगते हुए देखा जा सकता है। इस घटना के बाद भारत समेत दुनियाभर से लोगों ने पाकिस्तान की आलोचना की।

पाकिस्तान की तरफ से उगला जा रहा जहर
इसके जवाब में अब पाकिस्तान की तरफ से भारत के लिए जहर उगला जा रहा है। पाकिस्तानी सोशल मीडिया हैंडल ने भारत में मुसलमानों पर अत्याचार के उदाहरण के तौर पर एक व्यक्ति के साथ बेरहमी से पीटे जाने का वीडियो शेयर किया है। वीडियो में दो लोगों को एक शख्स को हथौड़े और रॉड से पीटते हुए दिखाया गया है। पाकिस्तानी हैंडल वीडियो को हैशटैग #SolidariTea4Kashmir के साथ शेयर कर रहे हैं, जिसका मतलब है कि घटना कश्मीर की है।

पाकिस्तानी ने वायरल किया वीडियो
वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है, 'और यह अल्पसंख्यकों के साथ भारत में रोजाना ये होता है। यह शर्मनाक है कि अमेरिका, मानवाधिकार संगठन और पश्चिमी मीडिया अपने स्वयं के व्यावसायिक लाभों के लिए आंखें मूंद रहे हैं।' हालांकि जब वीडियो की पड़ताल की गई तो सच कुछ और ही सामने आया। घटना हाल ही में दिल्ली के बाहरी इलाके फरीदाबाद की है। आरोपी और पीड़ित सभी हिंदू हैं और यह घटना व्यक्तिगत रंजिश का नतीजा थी।

फरीदाबाद का है वीडियो
वीडियो को ध्यान से देखने पर कोई भी स्पष्ट रूप से देख सकता है कि पीछे सड़क पर लगे बोर्ड पर फरीदाबाद लिखा हुआ है। इस घटना को भारतीय मीडिया ने भी कवर किया था। यह 6 दिसंबर 2021 को फरीदाबाद के बड़खल चौक की है। आरोपियों की पहचान प्रदीप, ललित और सचिन के रूप में हुई, जबकि पीड़ित का नाम मनीष है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तीनों आरोपी एक कार में पहुंचे और बाइक सवार मनीष को पीछे से टक्कर मार दी।
यह भी पढ़ें: HDFC, SBI, Axis या ICICI Bank: कौन सा बैंक दे रहा है FD पर सबसे अच्छा ब्याज, एफडी करवाने से पहले जरूर चेक करे

Fact Check
दावा
भारत के कश्मीर में अल्पसंख्यकों संग मारपीट।
नतीजा
फरीदाबाद में आपसी रंजिश का है वीडियो।












Click it and Unblock the Notifications