Fact Check: इस दिन जारी होगा UP Board Result 2023, कॉपियों का मूल्यांकन हुआ पूरा
यूपी बोर्ड रिजल्ट 2023 को लेकर कई लोगों द्वारा भ्रामक खबरें फैलाई जा रही हैं। यूट्यूब पर कई ऐसे क्रिएटर्स हैं जो यूपी बोर्ड का रिजल्ट जारी होने का दावा कर वीडियो बना रहे हैं। जानिए क्या है पूरा सच।

UP Board Result 2023 को लेकर सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर तरह-तरह की सूचनाएं चलाई जा रही हैं। कुछ लोगों द्वारा दावा किया जा रहा है कि अप्रैल माह के प्रथम सप्ताह में यूपी बोर्ड का रिजल्ट जारी हो जाएगा जबकि कुछ लोगों द्वारा अप्रैल माह के आखिरी सप्ताह में रिजल्ट जारी होने की बात कही जा रही है। खास तौर पर यूट्यूब की बात की जाए तो यूट्यूब पर कई ऐसे क्रिएटर हैं जो UP Board Result 2023 को लेकर तरह-तरह के वीडियो बना रहे हैं। ऐसे में लोगों द्वारा किए जा रहे दावों की पड़ताल वनइंडिया हिंदी ने की, ऐसे में आप भी जानिए क्या है पूरी हकीकत।

यूट्यूब पर किए जा रहे हैं ऐसे दावे
दरअसल, इस मामले की शुरुआत यूट्यूब से होती है। यूट्यूब पर कई ऐसे क्रिएटर हैं जो अपने वीडियो के थंबनेल में UP Board Result 2023 जारी होने का दावा कर रहे हैं। यूट्यूब पर UP Board Result 2023 कीवर्ड सर्च करने पर अधिकतर ऐसे थंबनेल और वीडियो आपके सामने दिखाई देने लगते हैं। क्रिएटर द्वारा अपलोड किए गए इन वीडियो को खोल कर देखा गया तो अधिकतर लोग किसी दूसरे टॉपिक के बारे में बता रहे थे या तो छात्रों का केवल समय बर्बाद कर रहे थे। कुछ ऐसे क्रिएटर भी थे जो थंबनेल तो UP Board Result 2023 को लेकर बनाए थे हालांकि इसकी सच्चाई का पड़ताल वीडियो में किया गया था। यूट्यूब पर इन सभी वीडियो को देखने के बाद यह यकीन हो गया कि यूट्यूब क्रिएटर द्वारा व्यूज, सब्सक्राइब और कमाई बढ़ाने के लिए ऐसा वीडियो बनाया गया है।

कई पोर्टल पर भी किए गए ऐसे दावे
यूट्यूब के अलावा गूगल पर जब UP Board Result 2023 कीवर्ड सर्च किया गया तो पता चला कि कई ब्लॉगर द्वारा यूपी बोर्ड रिजल्ट जारी होने और जारी होने की तिथि की घोषणा करते हुए पोस्ट लिखी गई थी। पोस्ट को पढ़ने के बाद पता चला कि उनके द्वारा भी केवल छात्रों को बरगलाया गया था ऐसा कोई लिंक या फिर ऐसा कोई डिटेल ब्लॉग पर अपलोड नहीं किया गया था जिसके माध्यम से यह कंफर्म हो सके कि यूपी बोर्ड द्वारा यूपी रिजल्ट 2023 जारी किए जाने की तारीख का ऐलान कर दिया गया है।
कॉपी चेक कर रहे शिक्षकों से की गई बात
इस बारे में यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा संपन्न होने के बाद उत्तर पुस्तिका चेक करने के लिए लगाए गए शिक्षकों से बात की गई तो शिक्षकों द्वारा बताया गया कि अभी उत्तर पुस्तिका चेकिंग का कार्य पूरा नहीं हुआ है। उत्तर पुस्तिका चेक हो जाने के बाद पुनः जांच पड़ताल की जाएगी उसके बाद माध्यमिक शिक्षा परिषद यूपी बोर्ड द्वारा ही यह निर्णय लिया जाएगा कि रिजल्ट कब जारी किया जाए। शिक्षकों द्वारा यह भी बताया गया कि अभी तक कोई भी तिथि जारी नहीं की गई है और जब तक उत्तर पुस्तिका की जांच नहीं हो जाती तब तक कुछ कहा नहीं जा सकता है। इसके अलावा यह भी कहा गया कि यदि कोई भी सूचना बोर्ड द्वारा जारी की जाती है तो वह यूपी बोर्ड की वेबसाइट upmsp.edu.in पर जारी किया जाता है।
यूपी बोर्ड की वेबसाइट पर भी नहीं जारी है ऐसी सूचना
ऐसे में माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जांच पड़ताल की गई। जांच पड़ताल के बाद पाया गया कि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा अभी तक UP Board Result 2023 को लेकर तिथि की कोई जानकारी नहीं दी गई है। बोर्ड की वेबसाइट पर अंतिम सूचना 11 मार्च को जारी की गई है। ऐसे में यह पूरी तरह भ्रामक सूचना फैलाई जा रही है।

Fact Check
दावा
UP Board Result 2023 जारी होने व जारी होने के तारीखों को लेकर खबर चलाया जाना।
नतीजा
अभी तक यूपी बोर्ड ने कोई तिथि जारी नहीं की है। अभी उत्तर पुस्तिकाओं की जांच चल रही है।












Click it and Unblock the Notifications