Fact Check: PM स्मार्टफोन योजना के तहत केंद्र सरकार सभी को फ्री में दे रही स्मार्टफोन, जानें इस दावे का सच

Fact Check: फ्री स्मार्टफोन को लेकर एक वीडियो में दावे किए जा रहे हैं। जिसमें बताया गया कि प्रधानमंत्री स्मार्टफोन योजना 2023 के तहत सभी को मोदी सरकार फ्री में स्मार्टफोन दे रही है।

प्रतीकात्मक फोटो

Fact Check: सोशल मीडिया पर आए दिन कोई न कोई वीडियो वायरल होते रहते हैं। इसमें कई वीडियो सही होते हैं तो वीडियो फर्जी होते हैं। इस बीच एक ऐसा ही वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे पीआईबी ने फैक्ट चेक किया है। इस वायरल वीडियो में सरकार द्वारा फ्री स्मार्टफोन देने का दावा किया जा रहा है।

पीआईबी ने कहा कि सरकारी ब्लोग Sarkari Vlog नामक यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें दावा किया जा रहा है कि प्रधानमंत्री स्मार्टफोन योजना 2023 के तहत केंद्र सरकार सभी को फ्री में स्मार्टफोन दे रही है।

पीआईबी ने जब इसका फैक्ट चेक किया तो पता चला कि यह वीडियो फर्जी है। पीआईबी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर कहा कि यह वीडियो फर्जी है। यह धोखाधड़ी का प्रयास है। कृप्या सावधान रहें। सरकार की तरफ से ऐसी कोई योजना नहीं चलाई जा रही है। ऐसे वीडियो से सतर्क रहें।

पीआईबी लगातार खबरों और वीडियो का फैक्ट चेक करते रहते हैं। जिससे कि लोग गुमराह न हो पाए। लोगों को फर्जी खबरों से बचाने के लिए फैक्ट चेक करते हैं। ताकि लोगों के पास सही जानकारी पहुंच सके। इससे पहले पीआईबी ने लॉटरी वाले मैसेज और कॉल को लेकर लोगों तक सही जानकारी पहुंचाई थी।

पीआईबी ने कहा था कि लोन से संबंधित आने वाले मैसेज या कॉल को लेकर सावधान रहें। यह ठगने का प्रयास है।
ये ठगों द्वारा आर्थिक धोखाधड़ी के प्रयास होते हैं। खुद को ठगी का शिकार होने से बचाएं। पीआईबी ने अपने फैक्ट चेक में इसे फर्जी करार दिया था।

यह भी पढ़ें- Fact Check: भारतीय 5जी मोबाइल टावर में लगा रहे आग, जानें क्या है इस वायरल दावे का सच

Fact Check

दावा

false

नतीजा

false

Rating

Misleading
फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+