Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Fact Check: भारतीय 5जी मोबाइल टावर में लगा रहे आग, जानें क्या है इस वायरल दावे का सच

इसका वीडियो भी साझा किया गया था। जिसमें ट्विटर यूजर्स का दावा है कि भारत के लोग 5जी मोबाइल टावर को आग के हवाले कर रहे हैं।

मोबाइल टावर

Fact Check: सोशल मीडिया पर आए दिन खबरें वायरल होती रहती हैं। इसमें से कई खबरें सच होती हैं, तो कई फेक भी होती हैं। इसके लिए खबरों का फैक्ट चेक बेहद जरूरी है। लोगों के पास फर्जी खबरें न पहुंचें। इस बीच एक खबर काफी तेजी से वायरल हो रही है।

मोबाइल टावर में आग लगाने का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को शेयर करते हुए लोगों ने दावा किया है कि भारत में 5जी टावरों में आग लगाई जा रही है। एक यूजर ने क्लिप शेयर करते हुए लिखा कि भारत में लोग 5जी टावर में आग लगा रहे हैं।

इंडिया टुडे के मुताबिक, वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर जनवरी 2018 से मौजूद है। इसका मतलब भारत में 5जी शुरू होने से चार साल पहले की बात है। फैक्ट चेक में यह खबर पूरी तरह से फर्जी निकली है। ये वीडियो तब से इंटरनेट पर मौजूद है, जब भारत में 5 जी लॉन्च भी नहीं हुआ था।

फैक्ट चेक में पाया गया कि वायरल वीडियो के कीफ्रेम्स को रिवर्स सर्च करने पर यूट्यूब चैनल HindiXpress पर एक ऐसा ही वीडियो मिला। इसे जनवरी 2018 को अपलोड किया गया था। आगे सर्च करने पर पता चला कि यह घटना अंबाला में हुई थी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10 अक्टूबर 2022 को 5G तकनीक का उद्घाटन किया। यानी भारत में 5 जी 2018 में नहीं, बल्कि 2022 में लॉन्च हुआ था।

यह भी पढ़ें- नकली दवा बनाने वाली 18 फार्मा कंपनियों के लाइसेंस रद्द, यहां चेक करें लिस्ट

Fact Check

दावा

false

नतीजा

false

Rating

Misleading
फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें
More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+