Fact Check: क्या सच में चाय पीने से कोरोना वायरस का इलाज किया जा सकता है?

नई दिल्ली। कोरोना वायरस संक्रमण के चलते पूरे देश में 21 दिन का लॉकडाउन का ऐलान किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 दिन के लॉडाउन का ऐलान करते हुए समस्य देशवासियों से अपील की थी कि वह अपने घरों में रहें और किसी भी तरह की अफवाह को ना फैलने दें। लेकिन बावजूद इसके कई ऐसी खबरें सोशल मीडिया पर साझा की जा रही हैं, जोकि तथ्यात्मक रूप से गलत हैं। लिहाजा इन फेक खबरों से निपटना सरकार के लिए एक बड़ी चुनौती है। खुद पीआईबी की ओर से फैक्ट चेक नाम से एक ट्विटर अकाउंट बनाया गया है, जहां सोशल मीडिया पर साझा की जा रही फर्जी खबरों की जानकारी दी जाती है। इस तरह की एक खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है कि चाय पीने से कोरोना वायरस का इलाज किया जा सकता है।

चाय पीने से कोरोना ठीक होने का दावा

सोशल मीडिया पर एक तस्वीर को साझा किया जा रहा है जिसमे दावा किया जा रहा है कि चाय पीने से कोरोना वायरस के संक्रमण को रोका जा सकता है। लेकिन सच्चाई यह है कि इससे कोई पुख्ता सबूत नहीं हैं। पीआईबी की ओर से इस बात की भी पुष्टि की गई है। सोशल मीडिया पर साझा की जा रही तस्वीर को शेयर करते हुए पीआईबी की ओर से बताया गया है कि यह दावा गलत है और चाय पीने से कोरोना वायरस की रोकधाम नहीं होती है। कोरोना से बचने के लिए घरों में रहें और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें।

पानी पीने का दावा

पानी पीने का दावा

इससे पहले अन्य मैसेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें दावा किया जा रहा है कि 15 मिनट के अंतराल पर पानी पीने से कोरोना वायरस से बचा जा सकता है। नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (NDMA) ने भी इस मैसेज को देखने के बाद इसका फैक्ट चेक किया। एनडीएमए ने कहा, 'दावा कि, नम गला, कोरोना संक्रमण से बचाव कर सकता है। जबकि फैक्ट ये है कि ये दावा पूरी तरह गलत है। इस दावे के पक्ष में कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।'विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी कहा है कि कोरोना वायरस गर्म मौसम में जीवित रह सकता है। कोविड-19 उन देशों में फैल रहा है जहां पर गर्म और उमस भरा मौसम है और साथ ही उन देशों में भी जहां की जलवायु ठंडी और शुष्‍क है। एक अन्य बयान में, डब्ल्यूएचओ ने कहा, 'पानी पीने से हाइड्रेटेड रहना समग्र स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है, लेकिन यह कोरोना संक्रमण को रोकता नहीं है।'

दुनियाभर में कोरोना का संक्रमण

दुनियाभर में कोरोना का संक्रमण

बता दें कि कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले लिया है, इस वायरस के कारण दुनियाभर में अब तक 21 हजार लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 4.5 लाख से अधिक लोग इस वायरस से संक्रमित हैं। इस वक्त दुनिया की आबादी का एक बड़ा हिस्सा अपने घरों में रहने को मजबूर है। इस वायरस ने चीन के बाद इटली, स्पेन और अमेरिका जैसे देशों को बुरी तरह चपेट में लिया है। वहीं, भारत में अभी तक कोरोना वायरस से 600 से अधिक केस सामने आ चुके हैं। भारत के अलावा दुनिया के कई देशों में लॉकडाउन है ताकि इस वायरस के प्रसार को रोका जा सके। ये वायरस दुनिया के 182 देशों में फैल चुका है। पिछले 24 घंटों में 738 लोगों की मौत के बाद स्पेन में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 3,400 से अधिक हो गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+