Fact Check:आर्यन की रिहाई के दिन शाहरुख खान के घर के बाहर जुटी थी हजारों की भीड़? जानें सच
नई दिल्ली, 03 नवंबर: ड्रग्स क्रूज मामले में जेल में बंद रहे बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान जेल से रिहा होने के बाद घर पहुंच चुके हैं। उनके रिहा होने के बाद शाहरुख खान के घर के सामने बड़ी तादात में भीड़ देने को मिली थी। सोशल मीडिया पर इसी तरह की एक फोटो काफी वायरल की जा रही है। जिसमें दावा किया जा रहा है कि, ये भीड़ शाहरुख के घर के बाहर जेल से रिहा हुए आर्यन खान का स्वागत करने के लिए जमा हुई थी। पोस्ट में लोग कई तरह के सवाल उठा रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर में शाहरुख खान किसी ऊंची जगह पर खड़े होकर नीचे जमा भारी भीड़ का अभिवादन कर रहे हैं। एक ट्विटर यूजर ने कैप्शन में लिखा है "ये मजमा आपको जो नजर आ रहा है ये बाबा अंबेडकर के लिखे संविधान का उपहास उड़ाने वाले का मजमा है। कानून पैसों के आगे केसे घुटने टेक देता अभिनेता शाहरुख खान के चेहरे से साफ झलक रहा है। ट्वीट्स के आर्काइव यहां और यहां देखे जा सकते हैं।
So much happiness…so many people to share it with. Hope I am ‘enough’ to do so…all my life. pic.twitter.com/u7v4dWpui9
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) November 2, 2014
वन इंडिया की फैक्ट चेक टीम ने इस वायरल हो रही तस्वीर की जांच की है। जांच में पाया कि इस तस्वीर का आर्यन खान की रिहाई से कोई लेना-देना नहीं है। ये तस्वीर कई साल पुरानी है और शाहरुख खान के जन्मदिन के मौके पर उनके घर के बाहर उनके इकट्ठे हुए फैंस है। हालांकि आपको बता दें कि, आर्यन खान की रिहाई के बाद भी शाहरुख के घर मन्नत के सामने काफी भीड़ देने को मिली थी।

Fact Check
दावा
दावा किया जा रहा है कि, ये भीड़ शाहरुख के घर के बाहर जेल से रिहा हुए आर्यन खान का स्वागत करने के लिए जमा हुई थी।
नतीजा
जांच में पाया कि इस तस्वीर का आर्यन खान की रिहाई से कोई लेना-देना नहीं है। ये तस्वीर कई साल पुरानी है और शाहरुख खान के जन्मदिन के मौके पर उनके घर के बाहर उनके इकट्ठे हुए फैंस है।












Click it and Unblock the Notifications