Fact Check: तलाक के बाद हार्दिक पांड्या ने रश्मिका मंदाना से नहीं की शादी, माला पहने की फर्जी फोटो वायरल
Fact Check Hardik Ppandya Rashmika Mandanna Marriage: फिल्म अभिनेत्री नताशा स्टेनकोविक से तलाक के बाद भारतीय ऑलराउंडर क्रिकेटर हार्दिक पांड्या व 'नेशनल क्रश' पुष्पा फेम रश्मिका मंदाना की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें उनकी शादी हो जाने का दावा किया जा रहा है। शादी के नाम पर उनको बधाई देने के साथ-साथ दोनों की कई तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं। तस्वीरें वनइंडिया हिंदी के फैक्ट चेक में फर्जी निकली हैं।
यह भी पढ़ें- Fact Check: ₹3,000 का सालाना FASTag पास अभी सिर्फ उम्मीद, कार चालकों को नई टोल नीति से मिलेगा अपडेट
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर gk cricket नाम की आईडी से 15 अप्रैल 2025 को पोस्ट शेयर की गई है, जिसमें हार्दिक पांड्या व रश्मिका मंदाना किसी स्टेडियम में खड़े नजर आ रहे हैं। दोनों ने माला पहन रखी हैं। रश्मिका मंदाना ने मांग भी भर रखी है। फोटो के कैप्शन में लिखा है कि -'तलाक़ के बाद हार्दिक पांड्या ने रश्मिका मंदाना से की शादी। हार्दिक रश्मिक के लिए बधाई तो बनता है।'

इसी तरह की तस्वीरें अन्य यूजर्स MATHS AND SCIENCE भी वायरल करवा रहे हैं। वायरल तसवीरों में इनकी शादी के अलावा हार्दिक पांड्या व रश्मिका मंदाना को एक-दूसरे के साथ समय बीताते भी दिखाया जा रहा है। वनइंडिया हिंदी की फैक्ट चेक टीम ने इस वायरल दावे की तड़ताल शुरू की।

हार्दिक पांड्या व रश्मिका मंदाना की शादी के दावे की सच्चाई जानने के लिए सबसे हमने दोनों के सोशाल मीडिया अकाउंट खंगाले। दोनों के ही अकाउंट पर इनकी शादी की पुष्टि करती कोई सूचना व तस्वीर नहीं मिली। 'हार्दिक पांड्या और रश्मिका मंदाना की शादी' की-वर्ड्स को Google सर्च करने पर भी हमें इससे संबंधित कोई न्यूज़ रिपोर्ट नहीं मिली।
यह भी पढ़ें- Fact Check: तत्काल टिकट बुकिंग का टाइम बदलने की सूचना गलत, IRCTC ने लाखों रेल यात्रियों का भ्रम कर दिया दूर
वैसे भी चर्चित चेहरे शादी के बाद स्टेडियम जैसी किसी सार्वजनिक जगह पर देखे जाते हैं तो उनकी खबरें जरूर पढ़ने-देखने को मिलती हैं। वहीं, हार्दिक पांड्या और फिल्म अभिनेत्री रश्मिका मंदाना ने वायरल तस्वीर में नजर आ रहे स्टेडियम जैसे किसी स्थान पर शादी करने के बाद सार्वजनिक उपस्थिति दर्ज कराई होती तो वह ख़बरों में जरूर होती।

इस वजह से AI जनरेटेड होने का शक
ऐसे में हमें हार्दिक पांड्या और रश्मिका मंदाना की शादी के दावे वाली तस्वीर हमें AI जनरेटेड होने का शक हुआ। वायरल तस्वीर को गौर से देखने पर हमें हार्दिक पांड्या और रश्मिका मंदाना के चेहरे पर अत्यधिक चमक नजर आती है। साथ ही इसमें नजर आ रही फूल मालाएँ भी अलग से जोड़ी हुई प्रतीत होती हैं। इन कारणों से हमें वायरल तस्वीर के AI जनरेटेड होने का शक हुआ।
AI डिटेक्शन टूल्स बता रहे एआई जनरेटेड
AI डिटेक्शन टूल्स isitai ने तस्वीर को तस्वीर को 99 प्रतिशत AI जनरेटेड बताया है। हाइव मॉडरेशन टूल का भी मानना है कि यह तस्वीर को 95.8 फीसदी तक AI जनरेटेड हो सकती है। इसके अलावा फोटो का Exif Data भी उपलब्ध नहीं हो रहा। Exif Data नहीं होने का मतलब है कि यह तस्वीर किसी कैमरे से नहीं खींची गई है।
रश्मिका मंदाना का जीवन परिचय
रश्मिका मंदाना एक भारतीय अभिनेत्री हैं जो मुख्य रूप से तेलुगु, कन्नड़, तमिल और हिंदी फिल्मों में काम करती हैं। उन्हें दक्षिण भारतीय सिनेमा की सबसे लोकप्रिय और उच्च-भुगतान वाली अभिनेत्रियों में से एक माना जाता है।
रश्मिका का जन्म 5 अप्रैल 1996 को कर्नाटक के कोडागु जिले के विराजपेट में हुआ था। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा कूर्ग पब्लिक स्कूल से प्राप्त की और बाद में एम.एस. रामैया कॉलेज ऑफ आर्ट्स, साइंस एंड कॉमर्स, बेंगलुरु से मनोविज्ञान, पत्रकारिता और अंग्रेजी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की ।
रश्मिका मंदाना का फिल्मी करियर
रश्मिका ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत 2016 में कन्नड़ फिल्म किरिक पार्टी से की, जो एक बड़ी हिट साबित हुई। इसके बाद उन्होंने तेलुगु फिल्म चलो (2018) और गीता गोविंदम (2018) में अभिनय किया, जिससे उन्हें व्यापक पहचान मिली। उनकी अन्य प्रमुख फिल्मों में डियर कॉमरेड, सरिलेरु नीकेवरु, भीष्मा और पुष्पा: द राइज़ शामिल हैं। उन्होंने हिंदी सिनेमा में गुडबाय (2022) और एनिमल (2023) जैसी फिल्मों से कदम रखा।
रश्मिका मंदाना को मिले पुरस्कार और सम्मान
रश्मिका को उनके अभिनय के लिए कई पुरस्कार मिले हैं, जिनमें चार SIIMA अवार्ड्स और एक फिल्मफेयर अवार्ड साउथ शामिल हैं। 2024 में, उन्हें फोर्ब्स इंडिया की "30 अंडर 30" सूची में भी शामिल किया गया।
IPL में मुंबई इंडियंस के कप्तान हैं हार्दिक पांड्या
हार्दिक पांड्या एक भारतीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर हैं, जो अपनी आक्रामक बल्लेबाजी, तेज गेंदबाजी और प्रभावशाली फील्डिंग के लिए जाने जाते हैं। वे भारतीय क्रिकेट टीम के लिए तीनों प्रारूपों में खेलते हैं और इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में मुंबई इंडियंस के कप्तान हैं।
पूरा नाम: हार्दिक हिमांशु पांड्या
जन्म: 11 अक्टूबर 1993, चोरयासी, सूरत, गुजरात
पिता: हिमांशु पांड्या (पूर्व में कार फाइनेंस व्यवसायी)
माता: नलिनी पांड्या
भाई: क्रुणाल पांड्या (क्रिकेटर)
पत्नी: नताशा स्टेनकोविक (अभिनेत्री और मॉडल से तलाक)
बेटा: अगस्त्य पांड्या
हार्दिक का बचपन वडोदरा में बीता, जहां उनके पिता ने क्रिकेट प्रशिक्षण के लिए अपने व्यवसाय को छोड़ दिया। उन्होंने एम.के. हाई स्कूल से पढ़ाई की, लेकिन क्रिकेट पर ध्यान केंद्रित करने के लिए पढ़ाई छोड़ दी। हार्दिक ने 2013 में बड़ौदा के लिए घरेलू क्रिकेट की शुरुआत की और 2013-14 में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी जीतने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
यह भी पढ़ें- Fact Check: फिजिक्सवाला से फ्री में NEET व CUET कोचिंग का दावा सही, दिल्ली सरकार ने किया MOU
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications