कौन हैं MLA अदिति सिंह, कितनी है संपत्ति? पति से तलाक के बाद चर्चा में, कभी राहुल गांधी से शादी की चली थी बात!
Aditi Singh MLA: उत्तर प्रदेश रायबरेली सदर से भारतीय जनता पार्टी (BJP) की विधायक अदिति सिंह इन दिनों सुर्खियों में हैं। कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाली अदिति सिंह ने ANI को दिए इंटरव्यू में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अपने एक्स पति और पूर्व विधायक अंगद सिंह को लेकर कई खुलासे किए हैं।
अदिति सिंह ने कहा है कि उनका अंगद सिंह से तलाक हो चुका है। अदिति सिंह और अंगद सिंह ने साल 2019 में शादी की थी। रिपोर्ट के मुताबिक दोनों की शादी 2 साल भी नहीं चली थी। अब अदिति सिंह ने कहा है कि प्रियंका गांधी ने उनके एक्स पति अंगद सिंह से कहा था, 'अदिति सिंह के चरित्र को बदनाम करो, तब दूंगी टिकट।'

इसके अलावा अदिति सिंह ने यह भी खुलासा किया है कि, जब वो 2017 में पहली बार विधायक बनी थीं तो वह पहली बार राहुल गांधी से मिली थीं। अदिति सिंह ने कहा कि, 'इस मुलाकात के दौरान, राहुल गांधी ने उनसे पूछा कि उत्तर प्रदेश में हमारे पास कितने विधायक हैं? जिसका मैंने जवाब दिया, सात, जिसपर राहुल गांधी खूब हंसे थे।'
आपको जानकर हैरानी होगी कि एक वक्त राहुल गांधी और अदिति सिंह की शादी की अफवाह भी उड़ी थी। दोनों के रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर इतना ज्यादा लिखा गया था कि अदिति सिंह ने इसपर सफाई देते हुए कहा था कि ये अफवाह और फेक खबर है।
इन सब के बीच अदिति सिंह के बारे में सोशल मीडिया पर काफी सर्च किया जा रहा है। यूजर्स उनके बारे में जानने को इच्छुक हैं, आइए जानें अदिति सिंह कौन हैं? उनका राजनीतिक सफर कैसा रहा और वह कितनी संपत्ति की मालकिन हैं?
Who is Aditi Singh: कौन हैं अदिति सिंह?
- अदिति सिंह राजनीतिक परिवार से आती हैं। मूल रूप से उत्तर प्रदेश की रहने वाली अदिति सिंह का जन्म 15 नवंबर 1987 को हुआ था।
- अदिति सिंह फिलहाल उत्तर प्रदेश के रायबरेली निर्वाचन क्षेत्र से विधायक हैं। अदिति सिंह 2017 के चुनाव में कांग्रेस की टिकट पर रायबरेली सदर से पहली बार चुनाव लड़ी थीं और जीती थीं। अदिति सिंह उत्तर प्रदेश की 17वीं विधानसभा (2017-2022) के सबसे कम उम्र के विधायकों में से एक थीं।
- अदिति सिंह इसके बाद 2022 में भाजपा की टिकट पर रायबरेली सदर से विधायक चुनी गई थीं। अदिति सिंह ने साल 2021 में कांग्रेस छोड़ दी थी और भाजपा में शामिल हो गई थीं। अदिति सिंह कांग्रेस के दिग्गज नेता अखिलेश सिंह की बेटी हैं, जो रायबरेली सदर से पांच बार विधायक रह चुके हैं।
- अदिति सिंह ने अपनी पढ़ाई अमेरिका के ड्यूक विश्वविद्यालय से की है। अदिति सिंह ने शुरुआती पढ़ाई दिल्ली और मसूरी से की है। अपने राजनीतिक करियर से पहले वह सामाजिक कार्यों से जुड़ी थीं।
Aditi Singh Net Worth: अदिति सिंह की संपत्ति
- चुनावी हलफनामे के मुताबिक अदिति सिंह के पास 30 करोड़ रुपये की संपत्ति है। उनके ऊपर 3 करोड़ की देनदारियां हैं। (इस डेटा के वक्त अदिति सिंह का अंगद सिंह से तलाक नहीं हुआ था।)
- अदिति सिंह के पास लगभग 2 लाख कैश और अलग-अलग बैंक अकाउंटों में 11 लाख रुपये जमा है।
- अदिति सिंह के कंपनियों में बांड, डिबेंचर और शेयर लगभग 21 लाख रुपये के थे।
- अदिति सिंह के पास 24 लाख रुपये के गहने हैं। अदिति सिंह के पास एक 7 लाख रुपये की कार है। हालांकि उन्होंने कार के मॉडल का खुलासा नहीं किया है।












Click it and Unblock the Notifications