Fact Check: क्या राहुल गांधी ने भगवान विट्ठल की मूर्ति लेने से कर दिया इनकार? जानिए क्या है Viral Video का सच
Rahul Gandhi: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता उन्हें भगवान विट्ठल की मूर्ति भेंट कर रहे हैं। लेकिन दावा किया जा रहा है कि राहुल गांधी भगवान विट्ठल की मूर्ति लेने से इनकार कर दिया।
इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान महाराष्ट्र के नासिक में किसान महापंचायत का यह वीडियो है। जिसमें राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी प्रमुख शरद पवार और शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत भी मौजूद थे।

वीडियो में देखा जा रहा है कि राहुल गांधी अपनी पार्टी के एक कार्यकर्ता द्वारा भेंट की गई भगवान विट्ठल की मूर्ति को स्वीकार करने से इनकार कर रहे हैं। बता दें कि भगवान विट्ठल महाराष्ट्र और कर्नाटक में भगवान विष्णु के इसी रूप को पूजते हैं।
इस वायरल वीडियो पर भारतीय जनता पार्टी के नेता अमित मालवीय ने राहुल गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि DMK से लेकर कांग्रेस तक हिंदू नफरत ही I.N.D.I गठबंधन को बांधती है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी हिंदूमिसिया से पीड़ित हैं।
हालांकि, जब इसका फैक्ट चेक किया गया तो इस का सच कुछ और ही निकला। इंडिया टुडे के मुताबिक, वीडियो के जो वास्तविक क्लिप है, उसमें राहुल गांधी अपने कार्यकर्ता से भगवान विट्ठल की मूर्ति स्वीकार कर रहे हैं। ऐसा करते समय उनकी तस्वीर भी ली गई है।
महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नाना पटोले ने एक्स पर 14 मार्च को एक वीडियो पोस्ट किया था। इस वीडियो में राहुल गांधी को मूर्ति स्वीकार करते और उसके साथ तस्वीर खिंचवाते हुए देखा जा रहा है। नाना पटोले ने वीडियो शेयर करते हुए आरोप लगाया कि बीजेपी के लोग क्लिप को झूठ के साथ वायरल कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- MP News:जानिए कांग्रेस कब तक बाकी सीटों पर करेगी प्रत्याशियों की घोषणा, MP की बैठक में राहुल हो सकते हैं शामिल

Fact Check
दावा
false
नतीजा
false












Click it and Unblock the Notifications