Fact Check: न्यूयार्क टाइम्स ने फ्रंट पेज पर लगाई मगरमच्छ के आंसू वाली फोटो, जानिए क्या है सच्चाई
नई दिल्ली, मई 23: कोरोना की दूसरी लहर से उपजे हालातों के बाद केंद्र सरकार सवालों के घेरे में आ गई। भारत में अचानक बढ़े संक्रमित मरीजों के बाद देश की स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई। मरीजों को कोविड बेड से लेकर दवाओं और ऑक्सीजन के लिए जद्दोजहद करना पड़ा। देश में कोरोना की भयानक स्थिति के बाद पैदा हुए हालात को लेकर ग्लोबल मीडिया ने मोदी सरकार की लीडरशीप पर सवाल उठाएं। यहां तक के कई विदेशी मैगजीन ने भारत के श्मशानों में जलती चिताओं और कब्रिस्तान की फोटो लगाकर भारत की उस स्थिति को पूरे विश्व को दिखाया। इसके बाद अब एक और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जो 'The New York Times' की बताई जा रही है, जिसको कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने भी शेयर किया था।

दरअसल, सोशल मीडिया पर 21 मई को पब्लिश दी न्यूयार्क टाइम्स के फ्रंट पेज की एक फोटो तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि न्यूज पेपर ने पीएम मोदी के रोने की तुलना मगरमच्छ के आंसुओं से की है। वहीं फोटो के ऊपर लिखा गया है 'India's PM cried'। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही फोटो को ऐसे वक्त शेयर किया जा रहा है, जब पीएम मोदी वाराणसी में डॉक्टर्स से बात करते हुए भावुक हो गए थे। यहीं नहीं कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने भी इसको शेयर की थी। हालांकि बाद में उन्होंने जल्द ही अपना ट्वीट डिलीट भी कर दिया था।
A morphed front page of the international edition of @nytimes is doing the rounds on Indian social media. It is a fake! You can see it on the left. The original NYT international frontpage for May 21 is on the right. There is no story about Modi, no picture of a crocodile. pic.twitter.com/1bnSGYQRKR
— Basharat Peer (@BasharatPeer) May 22, 2021
क्या है वायरल फोटो की सच्चाई
हालांकि वायरल फोटो पूरी तरह से फेक बताई जा रही है। पड़ताल में पेपर की कटिंग एडिट की गई है। पेपर को लेकर जो सच्चाई सामने आई है वो यह है कि जहां वायरल फोटो में मगरमच्छ की आंसू बहाते फोटो लगई गई है वहां असली एडिशन में सीरिया के एक शहर की फोटो का यूज किया गया था, जिससे साफ होता है कि देश के प्रधानमंत्री की आलोचना करने के लिए यह कदम उठा गया हैं।

Fact Check
दावा
दावा किया जा रहा है कि न्यूयॉर्क टाइम्स ने पीएम मोदी के रोने की तुलना मगरमच्छ के आंसुओं से की है।
नतीजा
वायरल फोटो पूरी तरह से फेक है।












Click it and Unblock the Notifications