Navratri 2026 Bank Holiday: आज से चार दिन बैंक रहेंगे बंद, फटाफट निपटाएं काम
Navratri 2026 Bank Holiday: मार्च महीने में ईद, राम नवमी जैसे बड़े पर्व हैं यही नहीं शनिवार-रविवार के भी हॉलीडे शामिल हैं, ये छुट्टियां हर राज्य में अलग-अलग होती हैं इसलिए अलग-अलग शहरों में बैंकों की शाखाओं का कामकाज भी अलग-अलग दिन बंद होगा।
ऐसे में आपको दिक्कत ना हो इसलिए हम यहां पर लाए हैं बैंकों के हॉलीडे की पूरी लिस्ट, जिसे देखकर आप पूरे हफ्ते की प्लानिंग कर सकते हैं।

Bank Holiday Today: आज कहां-कहां बंद हैं बैंक
- 19 मार्च को 'गुड़ी पड़वा', 'उगादी उत्सव', 'तेलुगू नव वर्ष', 'सजीबू नोंगमापनबा' (चेइराओबा) और 'पहला नवरात्रि' है। आज बेलापुर, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, इम्फाल, जम्मू, मुंबई, नागपुर, पणजी, श्रीनगर और विजयवाड़ा में बैंक की शाखाएं बंद हैं।
EID Bank Holidays 2026 : ईद की वजह से रहेंगे बैंक बंद
Eid-Ul-Fitr 20 मार्च को मनाए जाने की उम्मीद है, ऐसे में इस दिन अगरतला, अहमदाबाद, आइजोल, बेलापुर, बेंगलुरु, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, देहरादून, गंगटोक, गुवाहाटी, हैदराबाद, इम्फाल और ईटानगर , जयपुर, कानपुर, कोच्चि, कोहिमा, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पणजी, पटना, रायपुर, रांची, शिलांग, शिमला, श्रीनगर, तिरुवनंतपुरम और विजयवाड़ा में बैंक बंद रहेंगे।
Bank Holidays 2026 on Ramzan: खुतूब-ए-रमजान की छुट्टी
21 मार्च को, कई राज्यों में रमजान-ईद (ईद-उल-फ़ित्र) (शव्वाल-1), खुतूब-ए-रमज़ान और सरहुल मनाया जाएगा। इस दिन अहमदाबाद, आइजोल, बेलापुर, भोपाल, चंडीगढ़, देहरादून, जयपुर, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, पटना और रांची में बैंक बंद रहेंगे।
Bank Holidays 2026 on Ram Navami: 26 मार्च को रामनवमी की छुट्टी
26 मार्च को श्री राम नवमी के मौके पर भी बैंक बंद रहेंगे। इस दिन अहमदाबाद, भोपाल, भुवनेश्वर, बेलापुर, हैदराबाद, जयपुर, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, पटना, रांची और शिमला में बैंक की शाखाएं बंद रहेंगी। तो वहीं 27 मार्च को भी कई जगहों पर राम नवमी (चैते दशईं) मनाई जाएगी इसलिए इस दिन अहमदाबाद, भोपाल, देहरादून, जयपुर, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, पटना, रांची और गंगटोक में बैंक की शाखाएँ नहीं खुलेंगी।
Bank Holiday 2026 on Mahavir Jayanti: महावीर जयंती के कारण बंद रहेंगें बैंक
31 मार्च को महावीर जन्मकल्याणक, जिसे महावीर जयंती भी कहा जाता है, की वजह से बैंक बंद रहेंगे। इस दिन अहमदाबाद, बेलापुर, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, जयपुर, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पटना, रायपुर, रांची और विजयवाड़ा में बैंक बंद रहेंगे।
Bank Holiday 2026 List Hindi: इन तारीखों को रहेंगे बैंक बंद
- 19 मार्च-गुड़ी पड़वा / उगादि महोत्सव / तेलुगु नव वर्ष दिवस / साजिबू नोंगमापानबा (चेइराओबा) / प्रथम नवरात्र
- ईद-उल-फितर (रमजान)/जुमात-उल-विदा
- 20 मार्च-रमज़ान-ईद (ईद-उल-फितर) (शावल-1)
- 21 मार्च- खुतुब-ए-रमज़ान / सरहुल
- 26 मार्च-राम नवमी
- 27 मार्च- चैत्र दशमी
- 31 मार्च-महावीर जयंती












Click it and Unblock the Notifications