Fact Check: लापता सबमरीन बिना सवारियों के मिली? जानें वायरल न्यूज का सच
Missing Submarine Fact Check: पांच लोगों को लेकर टाइटन जहाज का मलबा देखने समुद्र में उतरी पनडुब्बी लापता है। जिसको खोजने के लिए बड़े पैमाने पर सर्च अभियान चलाया जा रहा है। एक मिनीवैन के आकार की यह सबमरीन 18 जून को लापता हो गई थी। वहीं इसे लेकर सोशल मीडिया पर कई भ्रामक खबरें वायरल हो रही है, जिनका हकीकत से कोई वास्ता नहीं है।
दरअसल, जब से सबमरीन लापता हुई है, जब से कई तरहों से पोस्टों से सोशल मीडिया भरा हुआ है। ऐसे ही एक फेसबुक पोस्ट में दावा किया गया है कि लापता जहाज तो मिल गया लेकिन उसमें कोई भी यात्री नहीं था।

सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट
इसी के साथ एक तस्वीर भी साझा की जो सीएनएन द्वारा प्रकाशित एक लेख के स्क्रीनशॉट जैसी लगती है। हालांकि, दावा पूरी तरह से फर्जी है। क्योंकि अभी तक ना तो पनडुब्बी मिली है और ना ही उनके यात्रियों की कोई खोज खबर है।
फेसबुक यूजर टिमोथी जूनियर ने तस्वीर पोस्ट की और लिखा, "उन्हें कुछ समझाने की जरूरत है।" फोटो पर हेडलाइन में लिखा है कि लापता ओशनगेट पनडुब्बी खाली मिली। तस्वीर के बाकी हिस्से में नीचे लिखे शब्दों सीएनएन न्यूज के साथ दिखाया गया है।
सीएनएन वेबसाइट पर नहीं ये खबर
हालांकि जब जब इस रिपोर्ट की पड़ताल की गई तो सच इससे काफी अलग था। जांच में सीएनएन वेबसाइट पर ऐसा कोई लेख नहीं मिला। इसके अलावा इमेज के अलााव फोरमेट और डिजाइन का यूज सीएनएन द्वारा अपने मोबाइल ऐप या वेबसाइट पर नहीं किया जाता है।
पूरी तरह से भ्रामक है खबर, अभी भी तलाश जारी
फर्जी दावे के साथ फेसबुक पोस्ट 21 जून को शेयर किया गया था। 22 जून को सीएनएन पर पोस्ट किए गए एक लेख के अनुसार सर्च मिशन अभी भी जारी है। ऐसे में साफ है कि आर्टिकल और उसकी तस्वीर जिसमें दावा किया गया है कि ओसियनगेट सबमर्सिबल टाइटन यात्रियों के बिना पाया गया, मनगढ़ंत और नकली है।

Fact Check
दावा
दावा किया जा रहा है कि यात्रियों के बिना मिली लापता पनडुब्बी मिल गई।
नतीजा
वायरल न्यूज पोस्ट फेक हैं। पनडुब्बी की तलाश जारी है।












Click it and Unblock the Notifications