Fact Check: क्या वाकई पूर्णिया में 26 जनवरी को फहराया गया था पाकिस्तान का झंडा? जानिए सच्चाई

Fact Check: गणतंत्र दिवस के मौके पर बिहार के पूर्णिया जिले में कथित तौर पर पाकिस्तानी झंडा फहराने की खबर वायरल हो रही थी। पुलिस ने मामले में जांच की और खुलासा करते हुए खबर की सच्चाई बताई।

Fact Check Pakistani Flag In Bihar

Fact Check Pakistani Flag In Bihar: गणतंत्र दिवस के मौक़े पर पूरे देश में लोग झंडा फहराते हुए लोकतंत्र के महापरंव का जश्न मना रहे थे, वहीं बिहार के पूर्णिया जिले में कथित तौर पर पाकिस्तान का झंडा फहराने की खबर आग की तरह फैल रही थी। हालांकि मामले में पुलुस ने संज्ञान लेते हुए झंड़ा को उतरवा दिया था। इस पूरे मामले की हक़ीकत क्या है, पुलिस ने जांच में क्या पाया ? झंडा फहराने की सच्चाई क्या है ? इन सब बातों का खुलासा हम आपको आगे बताएंगे। आईए जानते हैं पूरा मामला क्या है?

Recommended Video

    Fact Check: Nepal के Night Club में चीनी राजदूत संग थे Rahul Gandhi, जानें सच्चाई | वनइंडिया हिंदी
    26 जनवरी को फहराया था पाकिस्तान का झंडा ?

    26 जनवरी को फहराया था पाकिस्तान का झंडा ?

    बिहार में गणतंत्र दिवस के दिन पाकिस्तानी झंडे का मामला तूल पकड़ता ही जा रहा था। वहीं स्थानीय लोग भी हैरान थे कि गणतंत्र दिवस के मौक़े पर पाकिस्तान का झंडा कैसे फहराया गया है। वहीं जिनके घर पर झंडा फहराने का मामला तूल पकड़ रहा था, वह भी हैरान थे कि अचानक उनकी चर्चा क्यों हो रही है। इस पूरे मामले की जब पुलिस को सूचना मिली तो, उन्होंने मौके पर पहुंच झंडा को उतरवाया। झंडा तो उतरवा लिया गया लेकिन इसकी हकीकत क्या थी, उस पर सस्पेंस बना हुआ था।

    मामले का पुलिस ने किया खुलासा

    मामले का पुलिस ने किया खुलासा

    पूर्णिया के सिपाही टोला में मुस्लिम परिवार के घर पर पाकिस्तानी झंडा फहराने का मामला सुर्खियों में आने से पुलिस तो सक्रिय हो गई थी, लेकिन लोगों के सामने मामले का खुलासा नहीं हो पाया था। झंडा उतारने के बाद पुलिस ने तफ्तीश शुरू की और अब कथित तौर पर पाकिस्तान का झंडा फहराने के मामले से पर्दा उठ चुका है। पुलिस की जांच में यह सामने आया कि गणंत्र दिवस के मौक़े पर पाकिस्तान झंडा नहीं फहराया गया था। बल्कि वह धार्मिक झंडा था।

    पाकिस्तानी झंडा फहराने की खबर निकली झूठी

    पाकिस्तानी झंडा फहराने की खबर निकली झूठी

    अब सवाल यह उठता है कि क्या 26 जनवरी को गणतंत्र दिव के मौके पर यह झंडा फहराया गया था ? इस मामले की जांच यह सामने आया है कि, मधुबनी थाना क्षेत्र के सिपाही टोला में धार्मिक झंडा गणतंत्र दिवस को नहीं फहराया गया था। काफी महीने से वह झंडा घर की छत पर लगा हुआ था। पूर्णिया पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि 26 जनवरी की शाम में 5:30 बजे कथित तौर पाकिस्तान का झंडा फहराने की सूचना मिली थी। मामले की जांच में यह पाया गया कि वह धार्मिक झंडा है जो पहले से वहां पर लगा हुआ था। एक धार्मिक झंडा है जो करीब एक महीने से वहां पर लगाया हुआ है। झूठी खबर फैलाने वाले की पुलिस तलाश कर रही है और जल्द ही गिरफ्तार कर कार्रवाई भी की जाएगी।

    ये भी पढ़ें: Fact Check: अंबानी परिवार ने शाहरुख के साथ देखी फिल्म 'पठान'?, जानें वायरल फोटो का सच

    Fact Check

    दावा

    बिहार के पूर्णिया जिले में गणतंत्र दिवस पर पाकिस्तानी झंडा फहराने की खबर वायरल हुई थी।

    नतीजा

    पाकिस्तानी झंडा फहराने की खबर झूठी है। वह एक धार्मिक झंडा था, जो कि पहले से वहां लगा हुआ था।

    Rating

    Misleading
    फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+