Fact Check: कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच मोदी सरकार लगी सकती है लॉकडाउन? जानें सच
नई दिल्ली, 10 जनवरी: कोरोना का नया वेरिएंट ओमिक्रॉन तेजी से फैल रहा है। जिसके चलते कोरोना की तीसरी लहर को लेकर देश में हर तरफ चर्चा की जा रही है। तीसरी लहर कब आएगी और यह कितनी गंभीर होगी, ऐसे सवाल आपके मन में भी जरूर होंगे। कुछ एक्सपर्ट्स तो इसकी बात भी करने लगे हैं। उनका कहना है कि तीसरी लहर इस साल के शुरू के महीनों में पीक पर होगी। वहीं तीसरी लहर को लेकर कई तरह की भ्रामक जानकारियां भी इस इस वक्त तेजी से फैल रही हैं।

सोशल मीडिया पर लॉकडाउन को लेकर कई फर्जी वीडियो, स्क्रीनशॉट वायरल हो रहे हैं। यूट्यूब पर कई वीडियो कोविड 19 की तीसरी लहर और संभावित लॉकडाउन से संबंधित दावे कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर शेयर होने वाली तस्वीर किसी टीवी न्यूज चैनल का स्क्रीन शॉट है। जिसमें लिखा है कि कोरोना की तीसरी लहर शुरू हुई, पीएम मोदी ने किया ऐलान। इसके बाद नीचे लिखा है कि 10 जनवरी से 21 जनवरी तक स्कूल बंद किए गए। पीआईबी ने अपनी पड़ताल में इसे फर्जी पाया है।
भारत सरकार के प्रेस सूचना ब्यूरो (पीआईबी) ने ट्वीट के माध्यम से बताया गया है, 'एक फर्जी तस्वीर में पीएम मोदी के हवाले से कोरोना की तीसरी लहर शुरू होने व लॉकडाउन लगाने का दावा किया गया है। पीआईबी ने आगे लिखा कि, यूट्यूब पर कई वीडियो कोरोना की तीसरी लहर और संभावित लॉकडाउन से संबंधित झूठे दावे कर रहे हैं। ये वीडियो भ्रामक हैं। ऐसे किसी भी वीडियो या भ्रामक स्क्रीनशॉट को शेयर न करें।
भारत में कोरोना वायरस के पिछले 24 घंटे में 1,79,723 केस सामने आए हैं। रविवार की तुलना में 12.6% ज्यादा केस हैं। इतना ही नहीं सबसे ज्यादा केस महाराष्ट्र में 44,388 केस सामने आए हैं। इस दौरान कोरोना से 146 लोगों की मौत हुई है। भारत में सबसे संक्रमित राज्यों की बात करें, तो महाराष्ट्र सबसे ऊपर है। यहां पिछले 24 घंटे में 44,388 केस सामने आए हैं। इसके अलावा पश्चिम बंगाल में 24,287 केस, दिल्ली में 22,751 , तमिलनाडु में 12,895 में, कर्नाटक में 12 हजार केस सामने आए हैं।

Fact Check
दावा
यूट्यूब पर कई वीडियो कोरोना की तीसरी लहर और संभावित लॉकडाउन से संबंधित झूठे दावे कर रहे हैं।
नतीजा
ये वीडियो भ्रामक हैं। ऐसे किसी भी वीडियो या भ्रामक स्क्रीनशॉट को शेयर न करें।












Click it and Unblock the Notifications