Fact Check: कोविड-19 के चलते देशभर में लगेगा लॉकडाउन, स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद? जानें क्या है इस दावे का सच
सोशल मीडिया पर एक खबर बहुत तेजी से वायरल हो रही है। जिसमें दावा किया जा रहा है कि कोविड-19 के कारण देश में लॉकडाउन लगेगा। साथ ही स्कूल-कॉलेज भी बंद रहेंगे।

Fact Check: सोशल मीडिया पर कोई भी जानकारी बड़ी तेजी से वायरल हो जाती है। इस बीच अफवाहों का भी बाजार गर्म रहता है। कई बार ऐसा होता है कि अफवाहों को बहुत तेजी से वायरल कर दिया जाता है। इससे लोगों की शंका और परेशानी बढ़ जाती है। हालांकि, ये सच है कि सोशल मीडिया पर लोग अपनी बात दूर तक पहुंचा पाते हैं, लेकिन गलत जानकारी भी खूब शेयर कर दी जाती है। इस बीच एक ऐसा ही मामला सामने आया है। जिसका प्रेस इंफोर्मेशन ब्यूरो (PIB) ने फैक्ट चेक किया है। PIB के फैक्ट चेक में यह दावा फर्जी पाया गया।
PIB ने किया फैक्ट चेक
Recommended Video

सोशल मीडिया पर एक खबर बहुत तेजी से वायरल हो रही है। जिसमें दावा किया जा रहा है कि कोविड-19 के कारण देश में लॉकडाउन लगेगा। साथ ही स्कूल-कॉलेज भी बंद रहेंगे। इस दावे के साथ सोशल मीडिया पर खबरें को शेयर किया जा रहा है। पोस्ट वायरल होने पर पीआईबी ने इसका फैक्ट चेक। पीआईबी के फैक्ट चेक में यह दावा पूरी तरह से गलत है। उन्होंने कहा कि ये सभी दावे फर्जी हैं।
पीआईबी ने दी ये सलाह
PIB ने अपने फैक्ट चेक में स्पष्ट किया कि कोविड से जुड़ी ऐसी कोई भी जानकारी शेयर नहीं की गई है। भारत सरकार की तरफ से इसको लेकर कोई गाइडलाइंस जारी नहीं किए गए हैं। सोशल मीडिया पर ये सभी दावे गलत और फर्जी है। साथ ही उन्होंने कहा कि ऐसी कोई भी जानकारी शेयर करने से पहले Fact Check अवश्य कर लें।
पीआईबी ने बताया फर्जी
बता दें कि दुनिया के कई देशों में कोरोना के मामले में काफी बढ़ोतरी हुई है। जिससे भारत की भी चिंता बढ़ गई है। केंद्र सरकार ने कोरोना टेस्ट और टीकाकरण को और अधिक बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही विदेश से आने वाले यात्रियों की एयरपोर्ट पर कोरोना टेस्ट अनिवार्य कर दिए हैं। कोरोना के नियमों का सख्ती से पालन किया जा रहा है। लेकिन लॉकडाउन और स्कूल-कॉलेज बंद संबंधी कोई भी जानकारी साझा नहीं की गई है।
यह भी पढ़ें- क्या कोरोना की चौथी लहर भारत में जड़ें जमा रही? ये रहे अहम राज्यों के आंकड़े

Fact Check
दावा
false
नतीजा
false












Click it and Unblock the Notifications